दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा, ‘मेट्रो मंडे’ से बदलेगी सफर की आदत…

Metro Monday: Delhi Metro Rail Corporation ने राजधानी में आज से ‘मेट्रो मंडे’ अभियान की शुरुआत कर दी है। प्रधानमंत्री Narendra Modi की ईंधन बचाने और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की अपील के बाद यह नई पहल शुरू की गई है।

इस अभियान का उद्देश्य लोगों को निजी वाहनों और सड़क मार्ग की बजाय मेट्रो का अधिक इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करना है, ताकि ट्रैफिक जाम और प्रदूषण दोनों को कम किया जा सके।

दिल्ली सरकार ने जारी किए निर्देश
दिल्ली सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम और हर सोमवार को ‘मेट्रो मंडे’ का पालन करने को कहा गया है।

सरकार का मानना है कि इससे ईंधन की बचत होगी और राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए बढ़ाई गई ट्रेनें
DMRC ने यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मेट्रो सेवाओं में विस्तार किया है। अभियान के पहले दिन 6 नई ट्रेनें जोड़ी गई हैं, जो कुल 24 अतिरिक्त फेरे लगाएंगी।

इसके अलावा पीक ऑवर में ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने और स्टेशनों पर अतिरिक्त स्टाफ तैनात करने की भी व्यवस्था की गई है ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें…

राजधानी फिर शर्मसार! बस में महिला से गैंगरेप, लोगों को याद आया ‘निर्भया कांड’

ट्रैफिक और प्रदूषण कम करने पर फोकस
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर बड़ी संख्या में लोग निजी वाहनों की बजाय मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं तो इससे राजधानी में ट्रैफिक दबाव काफी कम हो सकता है।

दिल्ली लंबे समय से वायु प्रदूषण और भारी ट्रैफिक की समस्या से जूझ रही है। ऐसे में ‘मेट्रो मंडे’ जैसी पहल को पर्यावरण और शहरी परिवहन दोनों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें…

‘क्या मुझे इंसाफ मिलेगा?’ केजरीवाल ने कोर्ट में उठाया बड़ा सवाल…

लोगों से सहयोग की अपील
DMRC और दिल्ली सरकार ने लोगों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि यह केवल एक परिवहन अभियान नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत की दिशा में सामूहिक प्रयास है।

यह भी पढ़ें…

Delhi में ‘ड्रग्स क्वीन’ गिरफ्तार… पुलिस के हत्थे चढ़ी 50 हजार की इनामी महिला

Back to top button