पार्टी की रणनीति के संदर्भ में हुई गुफ्तगू… ?
दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुलाकात के लिए दिल्ली पहुंचे। उनका यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले सीएम योगी की दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात को बड़े राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। इसलिए योगी आदित्यनाथ की दिल्ली यात्रा ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में चर्चाओं को भी तेज कर दिया है। शीर्ष नेतृत्व के साथ उनकी बैठक को लेकर कई तरह के राजनीतिक कयास लगाए जा रहे हैं। राजधानी में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की मुलाकात को आगामी चुनाव की तैयारियों और पार्टी की रणनीति के संदर्भ में देखा जा रहा है।