
भाजपा नहीं सुनेगी तो सत्ता से OUT:संजय निषाद
निषाद पार्टी ने मनाया 11वां स्थापना दिवस
भारत को हमारे पूर्वजों ने आजाद कराया:संजय
लखनऊ। निषाद पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष यूपी में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के बिगड़े बोल मंच से कहा निषाद एक अपील करता है निषाद एक अपील है जिसे हाथी साइकिल और पंजा ने नहीं सुना तो सत्ता से बाहर चले गए अगर भाजपा भी नहीं सुनेगी तो सत्ता से बाहर हो जाएगी आपको बता दे कि निषाद आरक्षण को लेकर संजय निषाद ने यह बात कही लखनऊ में 16 अगस्त को निषाद पार्टी का 11वां स्थापना दिवस मनाया गया इस दौरान ऑडिटोरियम में प्रदेश भर से आए हुए हजारों की संख्या में निषाद पार्टी के कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे जिनके बीच में संजय निषाद ने यह बात कही। हमारे पूर्वजों ने देश आजाद करवाया पूर्वजों ने संविधान लिखाया।





