भारत के PM उज्बेकिस्तान के लिए रवाना

SCO समिट में शामिल होंगे मोदी

व्यापार और रक्षा के मुद्दों पर होगी वार्ता 

दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर शनिवार को ताशकंद के लिए रवााना हुए।  वे दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल-स्तर की बातचीत करेंगे। उनका यह दौरा दो दिन का है। इसके बाद 31 अगस्त को वह किर्गिस्तान दौरे पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों नेता व्यापार और निवेश, रक्षा, डिजिटल कनेक्टिविटी, ऊर्जा, शिक्षा और लोगों के बीच आपसी संबंधों के क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा करेंगे। आगे की राह के लिए एजेंडा तय करेंगे। वे ‘विकसित भारत 2047’ और ‘ उज्बेकिस्तान-2030’ के साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने पर भी अपने चर्चा करेंगे। उम्मीद है कि पीएम मोदी ताशकंद में शास्त्री मेमोरियल और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज में महात्मा गांधी सेंटर भी जाएंगे।

MODI 31 को किर्गिस्तान दौरे पर रहेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उज्बेकिस्तान दौरे के लिए रवाना हुए। वहीं, वे  31 अगस्त को किर्गिस्तान जाएंगे। ताशकंद में व्यापार, निवेश, रक्षा, ऊर्जा, डिजिटल कनेक्टिविटी, शिक्षा और अहम खनिजों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही एससीओ समिट में शमिल होंगे।

Back to top button