Rashifal 29 August 2026: कुंभ में चंद्रमा-राहु का ग्रहण योग, इन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Aaj Ka Rashifal, 29 August 2026 (आज का राशिफल): शनिवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के सभी 12 जातकों के लिए ग्रह-नक्षत्रों के दृष्टिकोण से  मिले-जुले परिणाम लेकर आ रहा है। सुबह 09:57 बजे तक भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी, तत्पश्चात द्वितीया तिथि का आरंभ होगा। चंद्रमा रात्रि 09:38 बजे तक कुंभ राशि में रहेंगे, जिसके बाद मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ध्यान रहे कि रात्रि 09:38 तक चंद्रमा-राहु का ग्रहण दोष और उसके बाद चंद्रमा-शनि का विष दोष रहेगा।

आइए जानते हैं, सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज यानी 29 अगस्त 2026 का दिन

मेष राशि: भाग्यवश भी कुछ आय में पॉजिटिव परिवर्तन होगा। जीवन साथी के तरफ से कुछ लाभ मिल सकता है आपको। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। यात्रा लाभप्रद रहेगा, थोड़ा डिस्टर्बेंस बना रहेगा मानसिक तौर पे। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृषभ राशि: मेहनत रंग लाएगी, व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कुछ ऐसे कार्य आपसे होंगे जो लॉन्ग टर्म तक आपको लाभ देगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा, सीने में विकार संभव है। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी, व्यापारिक स्थिति काफी सुदृढ़ रहेगी। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशि: प्रेम से लाभ, संतान से लाभ। बस अपमानित होने का थोड़ा भय रहेगा, मानसिक चंचलता पे ध्यान रखिएगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय होगा, यात्रा अभी मत करिएगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि: कर्क राशि के लिए थोड़ा खराब समय है, चोट-चपेट देने वाला, किसी परेशानी में पड़ने वाला समय है। स्वास्थ्य पे ध्यान रखिए, प्रेम-संतान से थोड़ी दूरी अभी भी बनी हुई है। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है, काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

सिंह राशि: स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है, लेकिन प्रेम और संतान से थोड़ी दूरी बनी हुई है। उदर रोग से परेशान रह सकते हैं। अपने मैरिड लाइफ का ध्यान रखें, थोड़ी नेगेटिविटी बनी हुई है और दांपत्य जीवन को बचाकर रखें। बाकी स्थिति अच्छी है और व्यापारिक स्थिति भी सही है। काली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

कन्या राशि: स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है, वैवाहिक जीवन में प्रेम पनप रहा है और आप शुभता के साथ आगे बढ़ रहे हैं। व्यापार की स्थिति काफी अच्छी हो रही। हालांकि, इन दिनों शत्रु थोड़े एक्टिव रहेंगे. शारीरिक छोटी-मोटी परेशानियां भी आ सकती हैं। हरी वस्तु पास रखना और गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि: मानसिक दबाव बना रहेगा। प्रेम में तू-तू मैं-मैं के संकेत हैं, इसलिए कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय अभी न लें। लिखने-पढ़ने में पुरानी पढ़ाई को समय दें, कोई नई ट्रेनिंग या पढ़ाई-लिखाई शुरू न करें। संतान को लेकर मन खिन्न या भयभीत रह सकता है। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी चलती रहेगी। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि: सीने में विकार संभव है और स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति भाग्यकारी है। गृह कलह के बड़े संकेत हैं, इसलिए भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी अभी न करें। काली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

धनु राशि: स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। नाक, कान, गले की परेशानी, भुजाओं में प्रॉब्लम, कंधे में प्रॉब्लम सकती है। प्रेम में बहुत अपनापन चल रहा है। संतान की स्थिति भी अच्छी चल रही है। व्यापारिक स्थिति आपकी काफी अच्छी चल रही है, सरकारी तंत्र से लाभ दिख रहा है। अभी स्वास्थ्य पर ध्यान रखने की आवश्यकता। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मकर राशि: स्वास्थ्य पहले से बेहतर है, लेकिन मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। धन हानि के संकेत हैं। जुबान के कारण या अगले की नेगेटिविटी के कारण थोड़ी तू-तू, मैं-मैं होने के संकेत हैं। बाकी प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापारिक स्थिति अच्छी है। शत्रुओं पर दबदबा कायम है। सरकारी तंत्र से पंगेबाजी नही। सूर्य को जल देना और तांबे की वस्तु दान करना शुभ है।

कुंभ राशि: घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। दांपत्य से परेशानी, स्वयं से परेशानी, प्रेम-संतान भी मध्यम है। पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ दोनों खराब चल रही हैं, लेकिन यह एक्चुअल खराब नहीं है, मन ज्यादा खराब रहेगा। सूर्य को जल देना और गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशि: सिरदर्द, नेत्र पीड़ा, अज्ञात भय बना रहेगा। प्रेम को लेकर नेगेटिविटी, संतान को लेकर नेगेटिविटी, पार्टनरशिप में प्रॉब्लम इत्यादि बना रहेगा। खराब समय कहा जाएगा। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

Back to top button