
भारत-जापान संबंध के लिए PM मोदी का आभारी:योगी
जापान को UP में निवेश की अपार संभावनाएं
दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री मोदी का आभारी हूं, जिनके कारण आज भारत-जापान के संबंध इतनी ऊंचाइयों को छू रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से जापान के साथ हमने संवाद के इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया था और नवंबर-दिसंबर 2024 में जापान के यामानाशी प्रान्त के गर्वनर ने उत्तर प्रदेश का दौरा किया था। उसके बाद फरवरी 2026 में मुझे एक प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान और यामानाशी जाने का अवसर प्राप्त हुआ। उस समय हमने जिन मुद्दों पर चर्चा की थी। ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में, हाइड्रोजन एनर्जी के क्षेत्र में और अन्य ऐसे कई क्षेत्र हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश में निवेश की कई सारी संभावनाएं हैं। जापान का यह प्रतिनिधिमंडल यामानाशी के गवर्नर के नेतृत्व में यहां आया है, वो बहुत उत्साही है और (उत्तर प्रदेश में) कुछ ठोस निवेश करने का इच्छुक है और मेरा मानना है कि हम उसे जमीनी धरातल पर उतारने में सफल होंगे।
22 को जापानी प्रतिनिधिमंडल करेगा काशी विश्वनाथ का दर्शन
यामानाशी प्रीफेक्चर के गवर्नर कोटारो नागासाकी के नेतृत्व में जापानी प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से की मुलाकात। सीएम योगी के साथ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, जितिन प्रसाद, यूपी के मंत्री सुरेश खन्ना और नंद गोपाल नंदी, मंत्री एके शर्मा व मंत्री जयवीर सिंह भी रहे मौजूद। साथ ही 22 अगस्त को जापानी प्रतिनिधिमंडल वाराणसी जाकर श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन करेगा।





