मलाइका अरोड़ा के पोस्ट से सोशल मीडिया पर सनसनी

बॉलीवुड के फेमस कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वो अपने प्यार को एक दूसरे के लिए बयां करने में कभी पीछे नहीं होते हैं। डिनर डेट से लेकर वेकेशन पर साथ जाने तक, सोशल मीडिया पर ये रोमांटिक कपल पोस्ट शेयर करते रहते हैं।

बॉलीवुड के फेमस कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

एक्टर अर्जुन कपूर अपने से 12 साल उम्र बड़ी एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे है। लेकिन इस कपल के प्यार के बीच कभी उनकी उम्र सामने नहीं आई। लेकिन अब ये अटकलें लगाई जा रही हैं, कि ये कपल जल्द ही शादी के बंधन में बधने वाला है। इन अटकलों के बीच मलाइका अरोड़ा के एक पोस्ट से सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर का टॉप कैरी किया है, और अपने हाथ से अपने फेस को छिपाया है। इस तस्वीर के साथ मलाइका ने कैप्शन में दिल के इमोटिकॉन्स के साथ “मैंने कहा हां” लिखा है। इस पोस्ट के बाद से कपल को बधाई संदेश मिलने लगे हैं। कई सेलेब्स ने भी मलाइका अरोड़ा को बधाई दी है।

मलाइका अरोड़ा के एक पोस्ट से सोशल मीडिया पर सनसनी मचा



इससे पहले एक्टर अर्जुन कपूर ने मलाइका के बर्थडे पर भी एक पोस्ट शेयर की थी, जिसके कैप्शन में उन्होने लिखा, “द यिन टू माय यांग। हैप्पी बर्थडे बेबी। बस तुम हो, खुश रहो, मेरे बने रहो”। मलाइका के साथ अपने रिश्ते को लेकर अर्जुन कपूर ने कहा कि यह उतना प्रत्यक्ष होने के बारे में नहीं है। यह उस समीकरण से दूर होगा जो मैं उसके साथ शेयर करता हूं। यह किसी ऐसे व्यक्ति के आसपास होने के बारे में है जो आपको खुश करता है। और जब आप एक रिश्ते में हैं, तो ये इक्वेशन आपको हर चीज के बारे में बात करने की अनुमति देता है। उसने मुझे हमेशा प्रभावित किया है। और क्योंकि वह कई लोगों के लिए प्रेरणा है, मैं हमेशा उससे प्रेरित होता हूं।

अगर आप भी अपने से बड़े उम्र की महिला या पुरुष को डेट कर रहे हैं, तो अपने रिश्ते को आगे तक कैसे ले जाना है। दोनों के बीच अंडरस्टैंडिंग बनाएं रखने के लिए प्रेरणा ले सकते हैं।

Back to top button