मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में करेंगे ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस के लिए मंत्रियों को जिले आवंटित

DCM और कैबिनेट मंत्री यहाँ करेंगे ध्वजारोहण

मंत्रियों को स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करने के निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक नया निर्णय लिया है। 15 अगस्त 2026 के 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में यूपी के विभिन्न जिलों में ध्वजारोहण करेंगे।
मुख्यमंत्री की तरफ से अपने मंत्रिमंडल के मंत्रियों को स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करने के लिए निर्देशित किया गया है। हालांकि पहले कभी ऐसा नहीं हुआ है कि मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रियों को ध्वजारोहण के लिए हिदायत दी हो। मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। वहीं उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज में और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक लखनऊ में आयोजित समारोह में भाग लेंगे।  विदित हो कि सुरेश कुमार खन्ना कैबिनेट मंत्री शाहजहांपुर,भूपेंद्र चौधरी कैबिनेट मंत्री मुरादाबाद,सूर्य प्रताप शाही कैबिनेट मंत्री देवरिया,स्वतंत्र देव सिंह कैबिनेट मंत्री गोरखपुर,बेबी रानी मौर्य कैबिनेट मंत्री आगरा,लक्ष्मी नारायण चौधरी कैबिनेट मंत्री मथुरा,जयवीर सिंह कैबिनेट मंत्री मैनपुरी,धर्मपाल सिंह कैबिनेट मंत्री बरेली,नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ कैबिनेट मंत्री प्रतापगढ़,अनिल राजभर कैबिनेट मंत्री वाराणसी,राकेश सचान कैबिनेट मंत्री कानपुर देहात,,अरविंद कुमार शर्मा कैबिनेट मंत्री मऊ,योगेंद्र उपाध्याय कैबिनेट मंत्री फिरोजाबाद,आशीष पटेल कैबिनेट मंत्री मिर्जापुर,संजय निषाद कैबिनेट मंत्री अंबेडकरनगर,ओम प्रकाश राजभर कैबिनेट मंत्री गाजीपुर,दारा सिंह चौहान कैबिनेट मंत्री आजमगढ़,सुनील कुमार शर्मा कैबिनेट मंत्री गाजियाबाद,अनिल कुमार कैबिनेट मंत्री बिजनौर,मनोज पांडेय कैबिनेट मंत्री रायबरेली में करेंगे ध्वजारोहण।

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मंत्रियों का आवंटित जनपद

नितिन अग्रवाल हरदोई,कपिल देव अग्रवाल मुजफ्फरनगर,रवींद्र जायसवाल भदोही,संदीप सिंह अलीगढ़,गुलाब देवी संभल,गिरीश चंद्र यादव जौनपुर,धर्मवीर प्रजापति एटा,असीम अरुण कन्नौज,जे.पी.एस. राठौर झांसी,दयाशंकर सिंह बलिया,नरेंद्र कुमार कश्यप गौतमबुद्धनगर,दिनेश प्रताप सिंह सुल्तानपुर,अरुण कुमार सक्सेना लखीमपुर खीरी,डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ कौशाम्बी,अजीत सिंह पाल औरैया,सोमेंद्र तोमर मेरठ में करेंगे ध्वजारोहण।

राज्यमंत्रियों का आवंटित जनपद

मयंकेश्वर शरण सिंह अमेठी,दिनेश खटीक बुलंदशहर,संजीव गोंड सोनभद्र,बलदेव सिंह औलख रामपुर,जसवंत सिंह सैनी शामली,रामकेश निषाद बांदा,मनोहर लाल मन्नू कोरी ललितपुर,संजय सिंह गंगवार पीलीभीत,बृजेश सिंह सहारनपुर,के.पी. मलिक बागपत,सुरेश राही बहराइच,प्रतिभा शुक्ला कानपुर नगर,राकेश राठौर गुरु सीतापुर,रजनी तिवारी अयोध्या,सतीश चंद्र शर्मा बाराबंकी,दानिश आजाद अंसारी बस्ती,कृष्णा पासवान फतेहपुर,विजय लक्ष्मी गौतम संतकबीरनगर,कैलाश सिंह राजपूत फर्रुखाबाद,सुरेंद्र दिलेर हाथरस,हंस राज विश्वकर्मा चंदौली में ध्वजारोहण करेंगे।

Back to top button