मोदी ने की ‘रामनाथ कोविंद की आत्मकथा‘ की सराहना

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा का व‍िमोचन

आत्मकथा लोकतंत्र और समाज के लिए बनेगी धरोहर

मोदी ने युवाओं से की पढ़ने की अपील

’रील्स’ के दौर में शॉर्टकट से बचें युवा:PM

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की प्रेरणादायी आत्मकथा ‘Triumph of the Indian Republic: My Life,My Struggles’ (भारतीय गणराज्य की विजय: मेरा जीवन, मेरा संघर्ष) का आधिकारिक रूप से विमोचन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माई लाइफ, माई स्ट्रगल्स’ का विमोचन किया, इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला, उन्होंने कहा कि रामनाथ कोविंद की आत्मकथा भारतीय लोकतंत्र और भारतीय समाज के लिए एक धरोहर बनेगी राजधानी के विज्ञान भवन में आयोजित एक भव्य और गरिमामयी समारोह के दौरान इस पुस्तक को देश को समर्पित किया गया। इस विशेष अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने आज की युवा पीढ़ी (Gen Z) को जीवन में कभी भी शॉर्टकट न अपनाने की व्यावहारिक सलाह दी। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया और रील संस्कृति के इस दौर में आगाह करते हुए कहा कि “शॉर्टकट आपको छोटा कर देगा” (Shortcuts will cut you short), इसलिए युवाओं को दूसरों के वास्तविक जीवन के संघर्षों और आत्मकथाओं से सीख लेनी चाहिए।पीएम मोदी ने कहा, “आप सब किताब का पूरा लाभ पढ़कर ही लें तो ही ज्यादा अच्छा है।  कोविंद  की जीवनयात्रा को आप उनके शब्दों में जाने और उनके अनुभवों को देश की नई पीढ़ी पढ़े इससे हर किसी को काफी कुछ सीखने को मिलेगा।
Back to top button