
‘सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की बनाएंगे सरकार:मायावती
UP विस चुनाव को लेकर मायावती ने की गुफ्तगू
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजधानी में बसपा पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में प्रदेश के सभी राज्य स्तरीय पदाधिकारी और सभी 75 जिलों के जिलाध्यक्ष शामिल हुए। पिछली बैठकों में पार्टी पदाधिकारियों को दिए गए निर्देशों के अनुपालन की जानकारी ली। उन्होंने संगठन की तैयारियों और जमीनी स्तर पर लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती द्वारा बीएसपी उत्तर प्रदेश स्टेट, मण्डल यूनिट व सभी 75 ज़िलों के अध्यक्षों सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक में खासकर पार्टी उम्मीदवारों के चयन की प्रगति समेत आगामी विधानसभा आमचुनाव की तैयारियों की गहन समीक्षा।
साथ ही, चुनावी तैयारियों को और भी तीव्र एवं प्रभावी बनाने का आह्वान ताकि विरोधियों के साम, दाम, दण्ड, भेद आदि अनेकों घिनौने हथकण्डों का मुस्तैदी से सामना करते हुये यूपी में बीएसपी की पाँचवीं बार ‘कानून द्वारा कानून के बेहतरीन राज’ तथा ‘सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की सरकार बनाकर जन आकाँक्षाओं को पूरा किया जा सके। चुनावी स्वार्थ के लिये वोटिंग पूर्व महिलाओं आदि को निजी लाभ वाली ‘रेवड़ियों’ सहित विभिन्न प्रकार के लुभावने वादे एवं घोषणाओं के माध्यम से चुनावों को प्रभावित किया जाता है, और सरकार बनने पर वादाखिलाफी की जाती है, उससे विशेषकर यूपी की जनता को सतर्क करना ज़रूरी है, ताकि लोग विरोधी पार्टियों के छलावों / विश्वासघात से बचकर चुनाव में अपनी मर्जी के मुताबिक स्वतंत्र व निष्पक्ष होकर अपने वोट से ‘सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की अच्छी सरकार चुन सकें, जो देश व जनहित में अति-ज़रूरी है। वैसे भी विरोधी पार्टियों की इसी प्रकार के गलत रवैयों/कार्यकलापों आदि के कारण ‘जेन-जी व जेन अल्फा’ भी काफी आक्रोशित, उद्वेलित व आन्दोलित हैं और सरकारी दमन भी झेल रहे हैं, किन्तु इन सबका सही व स्थाई समाधान बीएसपी की सरकार में ही निहित है।





