
शिवभक्ति में झूम रहे भोले के भक्त
उत्तर प्रदेश आस्था के रंग में सराबोर
मुख्यमंत्री योगी ने शिवभक्तों पर की पुष्प वर्षा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज करीब 50 मिनट के दौरे पर मेरठ पहुंचे हैं। मोदीपुरम स्थित शोभित विश्वविद्यालय के हेलीपैड से सीएम कार द्वारा दुल्हैडा चुंगी पहुंचे, जहां हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा की। कांवड़ यात्रा 2026 ने सावन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सड़कों को आस्था के रंग में रंग दिया है। दिल्ली-हरिद्वार हाईवे से लेकर मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और बागपत तक हर तरफ हर-हर महादेव के जयकारे सुनाई दे रहे हैं। कंधे पर गंगाजल लिए शिवभक्त अपने-अपने गंतव्य और शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं। सावन की कांवड़ यात्रा के चरम पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सड़कें आस्था के रंग में रंग गई हैं। दिल्ली-हरिद्वार हाईवे से लेकर मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और बागपत तक कांवड़ियों के जत्थे शिव भजनों पर झूमते हुए आगे बढ़ रहे हैं। कहीं डाक कांवड़िए तेज रफ्तार से दौड़ रहे हैं तो कहीं पैदल शिवभक्त डीजे और ढोल की धुन पर भक्ति में लीन हैं।
कांवड़ियों की टोलियां रास्ते में शिव भजनों पर थिरकती नजर आ रही हैं। कई जत्थों के साथ डीजे, ढोल और भजन मंडलियां चल रही हैं। भक्ति गीतों की धुन पर झूमते शिवभक्त रास्ते की थकान भूलकर आगे बढ़ रहे हैं। शाम होते ही कांवड़ मार्गों पर नजारा और भी भव्य हो जाता है। रोशनी से सजी कांवड़ें, डीजे की धुन और भगवा रंग में रंगे शिवभक्त पूरे माहौल को मेले जैसा बना देते हैं। सेवा शिविरों में भंडारे और रास्तों में पुष्पवर्षा से कांवड़ियों का स्वागत किया जा रहा है।





