सिर्फ़ हिंदू और सिख ही नहीं 14 अगस्त 1947 को भारत भी कटा था:मुख्यमंत्री

ब्रह्मलीन महंत परमहंस रामचंद्र दास महाराज का पुण्य स्मृति महामहोत्सव

पाकिस्तान और बांग्लादेश में निर्दोष हिंदू मारे जाते हैं:योगी 

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा  बार-बार यही प्रश्न खड़ा होता है,आज 14 अगस्त है।
14 अगस्त 1947 को आजादी के एक दिन पहले तब केवल हिंदू और सिख ही नहीं कटा था, तब भारत भी कटा था। आज से ठीक 77 वर्ष पहले सनातन राष्ट्र के रूप में जो भारत आदिकाल से एक इकाई के रूप में रहा हो, वह भारत कटा तो हिंदू भी कटा, कोई प्रश्न नहीं पूछता,आज भी जब पाकिस्तान और बांग्लादेश के अंदर निर्दोष हिंदू मारे जाते हैं, काटे जाते हैं और यह हर व्यक्ति जानता है कि यह मरने वाला जो हिंदू है, यह सभी दलित समुदाय से है।अयोध्या धाम में पूज्य संत, ब्रह्मलीन महंत परमहंस रामचंद्र दास जी महाराज का पुण्य स्मृति महामहोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने कहा एक भी जुबान भारत के अंदर उन राजनीतिज्ञों के मुंह से नहीं निकलती है, जो भारत के अंदर होने वाली किसी घटना में हाय-तौबा एक करके पूरे देश के अंदर घूमते हैं। पाकिस्तान हो या बांग्लादेश, इनके मुंह से एक शब्द नहीं निकलता है। एक दिशा में, एक स्वर में, एक साथ चलने की कमी थी,हम बटे थे और इसीलिए, कटे थे।

Back to top button