कोरोना: राहत भरा रविवार, 9 दिन बाद 40 हजार से कम नए मामले; 219 की मौत

corona virus testing

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के नए मामलों को लेकर 9 दिन बाद रविवार का दिन राहत भरा रहा। बीते 24 घंटे में कोरोना महामारी के 38,948 नए मामले दर्ज किए गए, 43,903 लोगों ने इस बीमारी को मात दी,  जबकि 219 संक्रमितों ने दम तोड़ा।

नए केस का यह आंकड़ा 9 दिन बाद इतना कम आया है। मौत का आंकड़ा भी लंबे समय बाद 300 के नीचे पहुंचा है। हालांकि, केरल में कोरोना के नए मामले कम नहीं हो रहे हैं।

राज्य में रोजाना 29 हजार पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। केरल में निपाह वायरस से एक बच्चे की मौत ने और चिंता बढ़ा दी है। 

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए-38,948

24 घंटे में कुल ठीक हुए-43,903

बीते 24 घंटे में कुल मौतें-219

24 घंटे में कोरोना टीका- 58.85

देश में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या-  4,04,874

अब तक कुल संक्रमित हुए लोग- 3,30,27,621

अभी तक ठीक हुए लोग- 3,21,81,995 

अब तक कुल मौतें- 4,40,752

अब तक कुल कोरोना टीका- 68,75,41,762

68.75 करोड़ से ज्यादा लग चुके हैं कोरोना टीका

 16% आबादी को लगे हैं वैक्सीन के दोनों डोज

देश की 54% वयस्क आबादी ने वैक्सीन का पहला डोज लगवाया है। 16% वयस्क आबादी ने वैक्सीन के दोनों डोज ले लिए हैं।

एक्टिव केस की संख्या 10 हजार से एक लाख के बीच

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र,केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 10 हजार से एक लाख के बीच है।

बाकी राज्यों में यह संख्या 10 हजार के नीचे है। देश में अब तक कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के करीब 300 केस सामने आए हैं।

Back to top button