इन पांच राशि वालों को बहुत जल्द आता है गुस्सा, क्या आप भी तो नहीं इनमें

कई लोगों को छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ जाता है। कई बार वह गुस्से में वह खुद का ही नुकसान कर बैठते हैं। ज्योतिष शास्त्र में ऐसी ही 5 राशियों का जिक्र किया है, जिन्हें काफी गुस्सा आता है। इन राशि के जातकों को गुस्सा आने पर जल्दी कंट्रोल नहीं किया जा सकता है।

जानिए वह राशि-

1. मिथुन- ज्योतिष शास्त्र में मिथुन राशि वालों को काफी गुस्से वाला माना जाता है। यह छोटी-छोटी बातों पर नाराज हो जाते हैं।

कहते हैं कि इनका स्वभाव दूसरों की गलतियों को निकालने वाला होता है। इनसे अगर कोई कुछ कह देता है तो बुरा मान जाते हैं और नाराज हो जाते हैं। यह किसी से बातचीत करते समय अचानक भी गुस्सा हो जाते हैं।

2. सिंह राशि- इस राशि वालों को रोकटोक रास नहीं आती है। इन्हें अपने हिसाब से जीना और काम करना पसंद होता है।  कहते हैं कि इन्हें एक बार गुस्सा आ जाए तो फिर कंट्रोल करना मुश्किल होता है। सिंह राशि वाले आत्मविश्वास से भरे होते हैं। यह जल्दी किसी के दवाब में नहीं आते हैं।

3. वृश्चिक- इस राशि वालों का स्वभाव बहस करने वाला माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इनकी बहस ही गुस्से का कारण बन जाती है। यह बहस के दौरान आक्रामक हो जाते हैं।

कहते हैं कि इन राशि वालों को जल्दी गुस्सा नहीं आता है लेकिन बहस में इनसे जीतना मुश्किल होता है। कई बार गुस्से में यह ऐसी बातें बोल जाते हैं जिसके कारण अपनों का दिल दुख जाता है।

4. मकर-  इस राशि के जातक चिड़चिड़े स्वभाव के होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह छोटी-छोटी बातों से इरिटेट हो जाते हैं। यह बातों ही बातों में टोंट मारते हैं। सामने वाला अगर कुछ कह दे तो यह लड़ाई में उतारू हो जाते हैं।

5. कुंभ- कुंभ राशि के जातकों को गुस्सा खूब आता है। लेकिन यह गुस्से को जाहिर होने से बचाने की कोशिश करते हैं। लेकिन जब इन्हें गुस्सा आता है तो कंट्रोल कर पाना मुश्किल होता है।

यह काफी मूडी होते हैं। इन्हें कब कौन-सी बात पसंद आएगी और कब नहीं, कुछ कहा नहीं जा सकता है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Back to top button