Dubai में 20 मिनट में 7 धमाके, वायरल वीडियो में दिखा धुएं का खौफनाक मंजर…

Middle East Tension: दुबई के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र जेबेल अली में अचानक हुए कई धमाकों से लोगों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि इलाके में करीब 20 मिनट के भीतर सात धमाकों की आवाजें सुनी गईं। धमाकों के बाद आसमान में काले धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दिया, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

रात के समय गूंजे धमाके, लोगों में मची अफरा-तफरी
जानकारी के मुताबिक, यह घटना रात के समय जेबेल अली इंडस्ट्रियल एरिया में हुई। स्थानीय लोगों ने अचानक तेज धमाकों की आवाज सुनी, जिसके बाद इलाके में हलचल बढ़ गई। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में रात के आसमान में धुएं का गुबार उठता हुआ दिखाई दे रहा है।

जेबेल अली के आसपास रहने वाले कई लोगों ने भी तेज आवाजें सुनने की पुष्टि की। अल फुरजान इलाके के कुछ निवासियों ने बताया कि धमाकों की आवाज इतनी तेज थी कि लोगों का ध्यान तुरंत इस ओर गया।

20 मिनट में सात धमाकों की जानकारी
ईरान की मेहर समाचार एजेंसी ने अमीराती अधिकारियों के हवाले से बताया कि जेबेल अली क्षेत्र में करीब 20 मिनट के दौरान सात धमाके हुए। हालांकि, अधिकारियों की ओर से अभी तक धमाकों के कारणों को लेकर कोई अंतिम जानकारी जारी नहीं की गई है।

जांच एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि यह घटना किसी औद्योगिक दुर्घटना का परिणाम थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण था।

वीडियो बनाने वाले दो लोग गिरफ्तार
घटना के बाद सोशल मीडिया पर धमाकों से जुड़े कई वीडियो सामने आए। अधिकारियों ने बताया कि घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा कारणों को देखते हुए लोगों से अपील की गई है कि वे बिना पुष्टि के किसी भी तरह की जानकारी या वीडियो साझा न करें।

यह भी पढ़ें…

Hormuz पर बड़ा ब्रेकथ्रू! भारत समेत एशिया के लिए खुल सकती है राहत की राह…

जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं
फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षा बलों और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही हैं।

जेबेल अली दुबई का एक बेहद महत्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र है, जहां बड़ी संख्या में फैक्ट्रियां, गोदाम और व्यापारिक प्रतिष्ठान मौजूद हैं। यहां स्थित गतिविधियों को देखते हुए किसी भी दुर्घटना को गंभीरता से लिया जाता है।

यह भी पढ़ें…

Iran का ‘ऑयल कार्ड’ कितना खतरनाक? एक फैसले से हिल सकती है वैश्विक अर्थव्यवस्था…

सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं जांच
अधिकारियों का कहना है कि घटना के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संभावित सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

धमाकों की यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा हालात को लेकर पहले से ही सतर्कता बरती जा रही है। हालांकि, अभी तक इस घटना को किसी बाहरी हमले से जोड़ने वाली कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें…

क्या भारत से करेंगी बांग्लादेश की राजनीति? शेख हसीना मामले पर केंद्र ने साफ की स्थिति…

Back to top button