‘बीफ खाने वाला कैसे बनेगा राम?’ रणबीर कपूर की कास्टिंग पर निकिता रावल का बड़ा बयान…

Nikita Rawal on Ranbir Kapoor as Ram: नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म को लेकर जहां दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर इसकी स्टारकास्ट और किरदारों को लेकर विवाद भी सामने आ रहे हैं। अब अभिनेत्री निकिता रावल ने फिल्म में भगवान श्रीराम की भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर पर सवाल उठाते हुए विवाद खड़ा कर दिया है।

निकिता रावल ने रणबीर कपूर के पुराने बीफ से जुड़े बयान का हवाला देते हुए कहा कि भगवान राम जैसे धार्मिक और पूजनीय किरदार को निभाने के लिए कलाकार के जीवन, विचारों और आस्था को भी महत्व दिया जाना चाहिए। उन्होंने फिल्म निर्माताओं की कास्टिंग पर सवाल उठाए और लोगों से फिल्म का बहिष्कार करने की अपील की।

रणबीर की कास्टिंग पर क्यों उठ रहे सवाल?
फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की घोषणा के बाद से ही उनकी कास्टिंग चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ लोगों का मानना है कि श्रीराम जैसे मर्यादा पुरुषोत्तम के किरदार के लिए कलाकार की सार्वजनिक छवि भी महत्वपूर्ण होती है।

विवाद की वजह रणबीर कपूर का एक पुराना इंटरव्यू भी बताया जा रहा है, जिसमें उन्होंने बीफ खाने को लेकर बयान दिया था। इसी बयान को लेकर सोशल मीडिया पर समय-समय पर उनकी आलोचना होती रही है। अब निकिता रावल ने भी इसी मुद्दे को उठाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की है।

हालांकि, रणबीर कपूर ने पहले भी इस किरदार को लेकर अपनी तैयारी और जिम्मेदारी के बारे में बात की है। उन्होंने कहा है कि भगवान राम की भूमिका निभाना उनके लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है और उन्होंने इसके लिए शारीरिक व मानसिक रूप से काफी तैयारी की है।

‘रामायण’ के मेकर्स को पहले भी मिली चेतावनी
रणबीर कपूर की कास्टिंग को लेकर यह पहला विवाद नहीं है। इससे पहले श्री रामलीला महासंघ ने भी फिल्म निर्माताओं से रिलीज से पहले विशेष स्क्रीनिंग कराने की मांग की थी। संगठन का कहना था कि फिल्म में अगर सनातन संस्कृति या भगवान श्रीराम के चरित्र से जुड़ी किसी भी बात को गलत तरीके से दिखाया गया तो विरोध किया जाएगा।

धार्मिक ग्रंथों पर आधारित फिल्मों को लेकर दर्शकों की संवेदनशीलता पहले भी कई बार सामने आ चुकी है। ऐसे में ‘रामायण’ के मेकर्स के सामने कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करने के साथ-साथ धार्मिक भावनाओं का सम्मान बनाए रखने की बड़ी चुनौती है।

यह भी पढ़ें…

महाभारत के अश्वत्थामा का निधन, कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद आज अंतिम विदाई…

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ क्यों है खास?
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी परियोजनाओं में शामिल किया जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे।

निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी ने भी स्पष्ट किया है कि रणबीर कपूर इस भूमिका के लिए उनकी पहली पसंद थे। फिल्म को भव्य स्तर पर तैयार किया जा रहा है और इसके वीएफएक्स, सेट और कलाकारों की तैयारी को लेकर लगातार चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ें…

Weekend के बाद भी नहीं टूटी ‘Jana Nayagan’ की रफ्तार, वर्किंग डे में भी शानदार कलेक्शन…

विवाद के बीच बढ़ी फिल्म को लेकर उत्सुकता
जहां एक तरफ कुछ लोग रणबीर कपूर की कास्टिंग का विरोध कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कई दर्शक फिल्म में उनके अभिनय को देखने के लिए उत्साहित हैं। रणबीर कपूर ने भी आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि भगवान राम जैसे किरदार को निभाने के लिए किसी एक “सही चेहरे” की बात नहीं हो सकती, बल्कि कलाकार की नीयत और श्रद्धा मायने रखती है।

अब सभी की नजर इस बात पर है कि रिलीज के बाद ‘रामायण’ दर्शकों और आलोचकों की कसौटी पर कितना खरी उतरती है। फिलहाल फिल्म रिलीज से पहले ही धार्मिक भावनाओं, कास्टिंग और सोशल मीडिया बहस के कारण सुर्खियों में बनी हुई है।

यह भी पढ़ें…

Batwara 1947: ‘पाकिस्तान हमारी मौसी है…’, ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन में बयान देकर घिरे एक्टर

Back to top button