Bigg Boss 19: फर्स्ट वीक में ही नॉमिनेट हुए ये सदस्य, स्टार कंटेस्टेंट पर बाहर होने का खतरा

Bigg Boss 19 Nomination: रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 हाल ही में शुरू हुआ है। अब पहले एपिसोड के बाद से ही नॉमिनेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। घर के कुछ सदस्यों के ऊपर घर से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

Bigg Boss 19 Nomination: सुपरस्टार सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का आगाज हो चुका है। इसकी शुरुआत 24 अगस्त, 2024 को हुई थी। शो की शुरुआत होते ही पहले दिन ही घर का माहौल गरम हो चुका है। क्योंकि इसी हफ्ते मिड-वीड एविक्शन हुआ।  ‘बिग बॉस 19’ से पहले सदस्य को घर से बाहर कर दिया गया है। इतना ही नहीं, 7 सदस्यों पर नॉमिनेशन की गाज भी गिरी है। ऐसे में आइए बताते हैं किस कंटेस्टेंट को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

ये 7 कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट

बिग बॉस के घर में नॉमिनेशन का टास्क हमेशा से चर्चा का विषय बनता है। सीजन 19 के दूसरे दिन ही नॉमिनेशन टास्क देखने को मिला है और एक नहीं बल्कि 7 कंटेस्टेंट्स के नाम नामिनेशन में शामिल हुए हैं। दरअसल देर रात जियो हॉटस्टार पर बिग बॉस 19 का एक लेटेस्ट प्रोमो वीडियो शेयर हुआ था, जिसमें कॉन्फ्रेस हॉल में मौजूद सभी 16 सदस्यों को एक दूसरे की खामिया बताकर उन्हें नॉमिनेट करना था।

खासतौर पर गौरव खन्ना इस बार बिग बॉस का स्टार फेस हैं और उनकी तुलना सिद्धार्थ शुक्ला से की जा रही है, जोकि बिग बॉस 13 के विनर रहे थे। क्योंकि सिद्धार्थ भी टीवी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम थे और गौरव भी उसी श्रेणी में आते हैं। ऐसे में उनका पहले सप्ताह में नॉमिनेट होना चिंता का सबब माना जा रहा है।

 

Back to top button