
Salman Khan ने परिवार संग मनाई गणेश चतुर्थी, बप्पा की आरती करते आए नजर
Salman Khan: बॉलीवुड में सलमान खान का परिवार हर साल गणेशोत्सव को धूमधाम से मनाता है। इस बार भी खान परिवार ने अर्पिता खान के घर पर गणपति की स्थापना की और पूरे परिवार ने मिलकर पूजा- आरती की।
Salman Khan: बॉलीवुड में गणेश उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। बुधवार को सलमान खान ने भी परिवार के साथ भगवान गणेश का स्वागत किया। इस अवसर पर वह अपने माता-पिता सलीम और सलमा खान के साथ आरती करते हुए नजर आए, जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस उत्सव में सलमान खान, उनके भाई-बहन, माता-पिता और करीबी दोस्त शामिल हुए, जहां भक्ति और पारिवारिक बंधन की झलक दिखाई दी।
गणेश चतुर्थी के मौके पर अर्पिता के घर इकट्ठे लोग
सलमान खान और उनके परिवार के सभी लोग गणेश चतुर्थी के मौके पर घर की सबसे छोटी बेटी अर्पिता खान के घर इकट्ठे हुए। सोशल मीडिया पर इस सेलिब्रेशन का वीडियो सामने आया है जिसमें पंडित जी गणपति आरती करते सुनाई दे रहे हैं और घर के सभी लोग हाथ में दीया की थाल लेकर बप्पा की वंदना करते नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
सलमान खान आखिरी बार फिल्म सिकंदर में नजर आए थे। इसमें उनके साथ साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी थी। अब सलमान खान की अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान है, जिसका निर्देशन अपूर्व लखिया कर रहे हैं। फिल्म में सलमान कर्नल संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं। यह 2020 में हुए इंडो-चाइना वॉर पर आधारित फिल्म है।





