
Diamond League 2025: नीरज चोपड़ा नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल, वेबर ने मारी बाजी
Diamond League 2025: डायमंड लीग 2025 में नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे। आखिरी राउंड में नीरज ने 85.01 तक का थ्रो फेंक कर दूसरे स्थान हासिल किया। डायमंड लीग के फाइनल मुकाबला जर्मनी के जूलियन वेबर के नाम रहा।
Diamond League 2025: नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) के लिए 28 अगस्त का दिन यादगार नहीं रहा. डायमंड लीग 2025 के फाइनल में नीरज खिताब तो नहीं जीत सके लेकिन अपने आखिरी थ्रो के कारण दूसरा स्थान हासिल करने में कामयाब रहे. खिताब जर्मनी के जूलियन वेबर के नाम रहा जो कि इस साल शानदार फॉर्म में है. उन्होंने पहली बार ये खिताब अपने नाम किया है. फाइनल की रात दो बार 90+ मीटर के थ्रो करके उन्होंने अपनी कंटिसटेंसी दिखा दी है. ये नीरज चोपड़ा के लिए एक चेतावनी भी है क्योंकि दोनों अगले महीने वर्ल्ड चैंपियनशिप में एक बार फिर आमने-सामने होंगे।
वेबर के थ्रो के आस-पास भी नहीं कोई
वेबर ने अपने दूसरे प्रयास में 91.57 मीटर का थ्रो फेंककर इस सीजन में दुनिया में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। यह उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ था। वेबर का कोई भी प्रतिद्वंद्वी उनके थ्रो के आस-पास भी नहीं पहुंच सका। उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो नीरज चोपड़ा से 6 मीटर ज्यादा का था। जर्मन खिलाड़ी ने अपने दूसरे थ्रो के बाद फाउल, 83.66 मीटर, 86.45 मीटर और 88.66 मीटर का थ्रो किया।
नीरज के तीन थ्रो रहे फाउल
एक समय पर ऐसा लगा कि नीरज शायद तीसरे स्थान पर ही रह जाएंगे. हालांकि चोपड़ा ने आखिरी थ्रो के साथ अपना दूसरा नंबर पक्का किया. चोपड़ा का आखिरी थ्रो 85.01 मीटर का रहा. वेबर ने अपने दूसरे थ्रो में 91.57 मीटर का थ्रो फेंका. इस थ्रो के साथ उन्होंने इस साल वर्ल्ड लीड हासिल की. ये उनका पर्सनल बेस्ट प्रदर्शन भी है.
नीरज चोपड़ा इससे पहले दो बार डायमंड लीग प्रतियोगिताओं में भाग लिए है। दोहा लीग में उन्होंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 90.23 मीटर के थ्रो कर दूसरे स्थान पर रहे। वहीं पेरिस लीग में 88.16 मीटर के थ्रो के साथ पहले स्थान पर रहे और जीत हासिल की। इस बार नीरज ने 85.01 तक का थ्रो कर दूसरे स्थान पर रहे।





