
AKTU का आज 23वां दीक्षांत समारोह, शुभांशु शुक्ला को मानद और IPS नवनीत को PhD की उपाधि
Lucknow News: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) का आज 23वां दीक्षांत समारोह है। इसमें 53 हजार 943 स्टूडेंट्स को डिग्री और 86 स्टूडेंट्स को PhD अवॉर्ड की जाएगी। इसमें मुख्य अतिथि एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला है।
Lucknow News: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) का 23वां दीक्षांत समारोह शुरू हो गया है. इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला मौजूद हैं. उन्हें डीएससी की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल कर रही हैं. इस बार विश्वविद्यालय पहली बार ब्लॉकचेन तकनीक के माध्यम से अपने छात्रों को डिग्री प्रदान कर रहा है.
IPS नवनीत सिकेरा को PhD की उपाधि
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के 23वें दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश पुलिस के तेजतर्रार अधिकारों में शामिल आईपीएस नवनीत सिकेरा को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई. अपने डिग्री लेने के लिए वह समारोह में अन्य छात्रों के साथ मौजूद है. नवनीत सिकेरा ने एकेटीयू में साल 2015 में उन्होंने एकेटीयू में पीएचडी में प्रवेश लिया था. उन्होंने “वीमेन एम्पावरमेंट विथ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी” टॉपिक से पीएचडी किया है.
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने छात्रों को किया प्रेरित
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने समारोह में उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए कहा सफलता कोई बड़ी बात नहीं होती, यह आपके हर दिन के प्रदर्शन से आती है। उन्होंने कहा कि हर परिस्थिति में निरंतर प्रदर्शन ही सफलता की कुंजी है, चाहे वह परिस्थिति मनमाफिक हो या नहीं। उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष मिशन के बाद उन्हें 32 दिन क्वारंटीन में रहना पड़ा था और उन्होंने धैर्यपूर्वक बाहर आने का इंतजार किया। शुभांशु ने कहा कि जब मैं स्कूल में था, तब सुना था कि सपने वो होते हैं जो नींद नहीं आने देते। मैंने जून 2025 में तिरंगा लेकर ऑर्बिट में प्रवेश किया वही सपना मैंने पूराकिया।
कुलपति ने दी यह जानकारी
कुलपति प्रोफेसर जेपी पांडेय ने बताया कि इस बार विश्विद्यालय से सम्बद्ध संस्थान प्रणवीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कानपुर की बीटेक कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीरियनिंग की छात्रा नैंसी ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है. दीक्षांत समारोह में छात्रा नैंसी को कुलाधिपति स्वर्ण पदक दिया गया है जबकि कमल रानी वरूण स्मृति स्वर्ण पदक बीटेक के सभी ब्रांच में अनुसूचित जाति की सभी उत्तीर्ण छात्राओं में सर्वोच्च स्थान पाने वाली आरडी इंजीरियरिंग कॉलेज, गाजियाबाद की छात्रा उन्नति गौर को दिया गया है.
प्रोफेसर ने बताया कि प्रदेश में उद्यमिता एवं नवाचार की संस्कृति विकसित करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए, इस बार 6 श्रेणियां में स्टूडेंट स्टार्टअप अवार्ड दिए जा रहे हैं. इसमें एक अवॉर्ड वूमेन लीड स्टार्टअप अवार्ड, दूसरा बेस्ट सोशल इंपैक्ट स्टार्टअप अवार्ड, तीसरा टेक इन्नोवेशन स्टार्टअप अवार्ड, चौथा एक्सेसिबिलिटी अवार्ड, पांचवा सस्टेनेबिलिटी चैंपियन और छठां हेल्थ इनोवेशन स्टार्टअप अवार्ड शामिल है.
पांडेय ने बताया कि समारोह के दौरान राज्यपाल विश्वविद्यालय की तरफ से गोद लिए गांव के विद्यालयों में आयोजित हुई चित्रकला, कहानी, कथन एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को भी सम्मानित किया गया है. वहीं इस बार प्रदेश के चार नए राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज जिसमें आरईसी बस्ती, आरईसी गोंडा, आरईसी प्रतापगढ़ एवं आरईसी मिर्जापुर में नए इमर्जिंग पाठ्यक्रमों के संचालक को मंजूरी दी गई है.





