
Jolly LLB 3 Trailer: दो जॉली की लड़ाई में फंसे जज त्रिपाठी, जानें ट्रेलर देख क्या बोले लोग
Jolly LLB 3 Trailer: अक्षय कुमार की अगली फिल्म का धांसू ट्रेलर आ गया है. जहां वो जॉली बनकर दूसरे जॉली यानी अरशद वारसी से भिड़ते नजर आए। जानिए फिल्म का ट्रेलर कैसा है?
Jolly LLB 3 Trailer: अक्षय कुमार की मशहूर कोर्टरूम कॉमेडी फ्रेंचाइजी जॉली एलएलबी अपने तीसरे भाग के साथ लौट आई है. इस फिल्म का आज इसका ट्रेलर रिलीज किया, जिसने फैंस में जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। कुछ समय पहले फिल्म का टीजर सामने आया जिसमें दोनों जॉली को देखकर जज त्रिपाठी हैरान-परेशान हो जाते हैं। इस बार दर्शकों के लिए मजा डबल होने वाला है क्योंकि पहली बार अक्षय कुमार का जॉली मिश्रा और अरशद वारसी का जॉली त्यागी एक ही अदालत में आमने-सामने होंगे. इनके बीच होने वाली नोकझोंक, मजेदार बहस और हंसी-ठहाकों से अदालत का माहौल और भी रोमांचक दिखेगा।
यहाँ देखिए ट्रेलर-
ट्रेलर में पहले अक्षय कुमार की एंट्री होती है. वहीं अक्षय के साथ हुमा कुरैशी भी फिल्म का हिस्सा हैं। जिसके बाद आते हैं अरशद वारसी. बस इसके बाद शुरू होती है दोनों जॉली की टक्कर. अक्षय कुमार अपना नाम बदलना नहीं चाहते और दूसरा जॉली यानी अरशद को यह पसंद नहीं. फिल्म में सौरभ शुक्ला जज बने हैं, जो दोनों जॉली की लड़ाई में फंसते दिखेंगे।
हर सीन होगा अनप्रेडिक्टेबल
अक्षय कुमार ने कहा कि जॉली मिश्रा बनकर लौटना उनके लिए बहुत खास रहा, लेकिन असली मजा तब आया, जब अदालत में उनके सामने अरशद का जॉली त्यागी खड़ा हुआ. अरशद वारसी ने बताया कि जॉली त्यागी उनके लिए पुराने दोस्त जैसा है और अदालत में उसका सामना करना दर्शकों के लिए मजेदार और भावुक अनुभव होगा. निर्देशक सुभाष कपूर ने बताया कि दोनों जॉली की अलग एनर्जी अदालत को बिल्कुल नया रंग दे रही है और कहानी में हर सीन अनप्रेडिक्टेबल बन गया।
ये भी पढ़े-
AI-जनरेटेड कंटेंट से नाराज Aishwarya Rai Bachchan, खटखटाया दिल्ली HC का दरवाजा
‘जॉली एलएलबी 3’ का ट्रेलर पर फैंस ने किया रिएक्ट
‘जॉली एलएलबी 3’ का ट्रेलर देखकर एक यूजर ने लिखा, ‘जब अरशद वारसी और अक्षय कुमार साथ आते हैं, तो सब कुछ भूल जाइए। यह हंसी, हंगामा और एक ब्लॉकबस्टर धमाकेदार फिल्म की गारंटी है।’ दूसरे ने लिखा, ‘आप तो जानते ही हैं कि जब लीड एक्टर अरशद वारसी और अक्षय कुमार होते हैं, तो फिल्म को धमाकेदार होनी ही है।’ वहीं तीसरे ने लिखा, ‘शानदार ट्रेलर, जॉली एलएलबी 3 के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। अब, मैं केस नंबर 1722 में जॉली वर्सेज जॉली को देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता हूं।’
बता दें कि फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ 19 सितंबर के दिन थिएटर्स में रिलीज होगी. इसमें अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला के अलावा अमृता राव, हुमा कुरैशी, सीमा बिस्वास, गजराज राव और राम कपूर जैसे एक्टर्स नजर आएंगे.
ये भी पढ़े-
Salman Khan की ‘Battle Of Galwan’ की पहली झलक, फौजी लुक में दिखे ‘भाईजान’





