
Baghpat News: नेपाली बीवी ने उठाया खौफनाक कदम, 3 बच्चों की हत्या कर किया सुसाइड
Baghpat News: यूपी के बागपत में एक महिला ने अपनी तीन मासूम बेटियों की हत्या की और फिर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक महिला ने तीन मासूम बेटियों की हत्या के बाद खुद भी जान दे दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दरअसल, बागपत के दोघट टोकरी की भोजान पट्टी में पति विकास मंगलवार शाम को मकान के बाहरी हिस्से में सोता रहा और कमरे के अंदर उसका पूरा परिवार उजड़ गया। उसकी पत्नी तेज कुमारी एक-एक करके बेटियों को मारती रही और विकास को पता तक नहीं लग सका। पत्नी और तीन बेटियों के शव देखकर विकास बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसे संभाला।
नेपाल की रहने वाली थी पत्नी
वारदात को अंजाम देने वाली महिला तेज कुमारी नेपाली मूल की थी, जिससे विकास ने दूसरी शादी रचाई थी। वह बीवी और 3 बच्चियों के साथ घर पर ही था, जब कमरा बंद करके महिला ने कांड कर दिया। जांच में सामने आया है कि बीवी ही घर के सारे लेन-देन का हिसाब रखती थी। उसकी एक जिद की वजह से सबकी दुनिया उजड़ गई।
ये भी पढ़े-
UP स्वास्थ्य विभाग का गजब कारनामा; एक नाम पर कई जिलों में नौकरी… 3 करोड़ की सैलरी
पुलिस विकास से उसकी पत्नी तेजकुमारी के साथ किसी झगड़े को लेकर भी पूछताछ कर रही है। दोनों में खटपट की बात सामने आई है। दरअसल पत्नी तेजकुमारी अपनी बेटियों के साथ दिल्ली में जाकर रहना और उन्हें अच्छी जगह पढ़ाना चाहती थी। लेकिन विकास आर्थिक हालात का हवाला देते हुए अभी तैयार नहीं था। इस बात पर दोनों में झगड़ा भी हो चुका था। विकास के परिजनों का कहना है कि ट्रैवल एजेंसी में टूरिस्ट बस चलाने वाला विकास कुछ समय से घर आने पर बाहर आंगन में सोता था।
ये भी पढ़े-
लखनऊ में GST के डिप्टी कमिश्नर पर ऑफिस में हमला, हमलावर अरेस्ट





