करिश्मा कपूर के बच्चों ने Sunjay Kapur की प्रॉपर्टी में मांगा हिस्सा, तिलमिलाईं तीसरी पत्नी

Sunjay Kapur Property Dispute: दिवंगत संजय कपूर की संपत्ति पर मालिकाना हक को लेकर विवाद बढ़ गया है। करिश्मा कपूर के बच्चों ने संपत्ति में हिस्से की मांग करते हुए वसीयत पर सवाल उठाए हैं।

Sunjay Kapur Property Dispute: दिल्ली हाईकोर्ट ने नामी बिजनेसमैन संजय कपूर की संपत्ति विवाद (Sunjay Kapur Assets Feud) मामले में उनकी तीसरी पत्नी प्रिया कपूर को दो हफ्तों के भीतर उनकी संपत्तियों की विस्तृत सूची दाखिल करने का निर्देश दिया है। इस मुकदमे का संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर ने दिल्ली हाई कोर्ट में विरोध किया है। मामले पर संक्षिप्त सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने प्रिया कपूर को याचिका पर जवाब दाखिल करने का निर्देश देते हुए सुनवाई नौ अक्टूबर के लिए स्थगित कर दी।

करिश्मा कपूर के बच्चों ने वसीयत को दी चुनौती

करिश्मा कपूर के बच्चों ने अपनी याचिका में दावा किया है कि उन्हें सूचित किया गया कि वे संजय कपूर की वसीयत के लाभार्थी नहीं हैं. उन्होंने 21 मार्च 2025 की वसीयत को फर्जी और संदिग्ध बताते हुए इसे चुनौती दी है. समायरा और कियान का कहना है कि उनके पिता ने कभी वसीयत का जिक्र नहीं किया और प्रिया कपूर ने सात हफ्तों तक इसकी जानकारी छुपाई.

संजय कपूर की तीसरी बीवी के साथ कानूनी झगड़ा

करिश्मा से तलाक के बाद संजय कपूर ने मॉडल और एक्ट्रेस प्रिया सचदेव से 2017 में शादी की, जिनसे उनका एक बेटा है। यह उनकी तीसरी शादी है जो अब जांच के दायरे में आ गई है क्योंकि कियान और समायरा अपने दिवंगत पिता की विशाल संपत्ति में अपना हक मांग रहे हैं। संजय कपूर की पहली पत्नी नंदिता महतानी थीं जो जानी मानी फैशन डिजाइनर हैं। फिलहाल वो बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया के साथ मिलकर पिछले कुछ सालों से प्लेग्राउंड नाम की एक कंपनी चला रही हैं। संजय कपूर और नंदिता की शादी 1996 में हुई थी। 2000 में दोनों का तलाक हो गया था।

कोर्ट ने मांगा ब्योरा

कोर्ट ने प्रिया कपूर से संपत्ति का पूरा ब्योरा मांगा है ताकि वसीयत की सत्यता और संपत्ति के बंटवारे की स्थिति स्पष्ट हो सके. यह मामला बॉलीवुड और बिजनेस जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है.

ये भी पढ़े-

Deepika Padukone ने सेलिब्रेट किया बेटी दुआ का पहला बर्थडे, खुद बनाया स्पेशल केक

पोलो खेलते हुए हुआ था निधन

आपको बता दें कि संजय कपूर का निधन 12 जून 2025 को लंदन में पोलो खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से हुआ था. उनके निधन के बाद उनकी संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद गहरा गया है. समायरा और कियान ने दावा किया है कि उनके पिता ने हमेशा उनकी आर्थिक सुरक्षा का भरोसा दिलाया था. उनके आकस्मिक निधन ने न केवल एक विशाल औद्योगिक विरासत छोड़ी, बल्कि एक पारिवारिक कलह भी छोड़ी जो अब कानूनी पचड़े में फंस गई है।

ये भी पढ़े-

Jolly LLB 3 Trailer: दो जॉली की लड़ाई में फंसे जज त्रिपाठी, जानें ट्रेलर देख क्या बोले लोग

करिश्मा और संजय में हो गया था तलाक

करिश्मा कपूर और संजय कपूर ने 2003 में मुंबई में एक पारंपरिक सिख रीति-रिवाज से शादी की थी, जो एक हाई-प्रोफाइल शादी थी। हालांकि, उनकी शादी शुरू से ही मुश्किलों भरी रही। 2014 तक वे आधिकारिक रूप से अलग हो गए थे और 2016 में एक लंबी अदालती लड़ाई के बाद इस जोड़े ने तलाक को अंतिम रूप दे दिया।

ये भी पढ़े-

Salman Khan की ‘Battle Of Galwan’ की पहली झलक, फौजी लुक में दिखे ‘भाईजान’

 

Back to top button