Panwadi: ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में भोजपुरी स्वैग, खेसारी लाल यादव का बॉलीवुड डेब्यू

Khesari Bollywood Song Panwadi: वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का जबरदस्त गाना ‘पनवाड़ी’ रिलीज हो गया है। इसके सिंगर्स में से एक खेसारी लाल यादव भी हैं।

Khesari Bollywood Song Panwadi: धर्मा प्रोडक्शंस की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का नया गाना ‘पनवाड़ी’ रिलीज हो चुका है। सोशल मीडिया से लेकर म्यूजिक चार्ट्स तक, हर जगह इस गाने की धूम मची हुई है। गाने में वरुण धवन, जान्हवी कपूर, रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा जैसे सितारों की केमिस्ट्री देखते ही बनती है। इस गाने की शुरुआत भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की देसी गायकी से होती है। गाने की चंद लाइनें कुछ इस तरह हैं, ”पनवाड़ी के पीछे वाली पतली गली में है तुम्हारे सजन की कोठरी।”

डांस करते दिखे वरुण और जाह्नवी

एपीएस के संगीत निर्देशन में तैयार हुए इस गाने के लिरिक्स जयराज ने लिखे हैं। गाने में खेसारी लाल यादव के साथ मासूम शर्मा, देव नेगी, निकिता गांधी, अकासा सिंह और प्रीतम ने भी अपनी-अपनी गायकी का जलवा बिखेरा है। जहां खेसारी ने भोजपुरी का ठेठ रंग डाला, वहीं मासूम शर्मा ने हरियाणवी अंदाज से गाने को और शानदार बनाया। गाने की कोरियोग्राफी की बात करें तो पीयूष भगत और शाजिया सामजी ने शॉट्स और मूव्स में स्टाइल का तड़का दिया है।

बता दें कि ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया है और इसे करण जौहर, हिरू यश जौहर, आदर्श पूनावाला, अपूर्वा मेहता, और खुद शशांक खेतान ने प्रोड्यूस किया है। को-प्रोड्यूसर मारिके डिसूजा हैं। फिल्म की कहानी और डायलॉग्स भी शशांक खेतान ने ही लिखे हैं, जिनमें इशिता मोइत्रा ने सहयोग दिया है।

ये भी पढ़े-

करिश्मा कपूर के बच्चों ने Sunjay Kapur की प्रॉपर्टी में मांगा हिस्सा, तिलमिलाईं तीसरी पत्नी

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

वरुण धवन के साथ शशांक खेतान की यह तीसरी फिल्म है। इसके पहले दोनों ने ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में साथ काम किया था। इस फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर की जोड़ी नजर आएगी। इससे पहले दोनों ने साल 2023 में आई फिल्म ‘बवाल’ में साथ काम किया था। फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़े-

Deepika Padukone ने सेलिब्रेट किया बेटी दुआ का पहला बर्थडे, खुद बनाया स्पेशल केक

Jolly LLB 3 Trailer: दो जॉली की लड़ाई में फंसे जज त्रिपाठी, जानें ट्रेलर देख क्या बोले लोग

Back to top button