
Nano Banana AI का धमाकेदार फीचर? Google Gemini से आप भी बनाएं 3D फोटोज…
Google Gemini Nano Banana 3D Image: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर 3D डिजिटल अवतार का क्रेज काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है.
Nano Banana 3D Image: 3D डिजिटल अवतार का क्रेज आम लोगों में ही नहीं, बल्कि सेलिब्रिटी से लेकर क्रिकेटर्स भी इस ट्रेंड का हिस्सा बन रहे हैं. हाल ही में विराट और रोहित के 3D के इमेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर फैंस ने खूब कमेंट किया.
AI तकनीक ने दुनिया भर के सोशल मीडिया यूजर्स को आकर्षित किया है. Google का Gemini 2.5 फ्लैश इमेज टूल इस समय पूरे देश में ट्रेंड कर रहा है. Nano Banana की मदद से आप डीटेल्ड इमेज बना सकते हैं. उदाहरण के लिए, अगर आप किसी व्यक्ति की तस्वीर अपलोड करते हैं और ‘3D स्टेचु’ लिखकर कमांड देते हैं, तो यह आकर्षक तस्वीरें बनाता है. Google ने इस टूल को अगस्त 2025 में लॉन्च किया था. लेकिन अब यह टूल सोशल मीडिया पर बेहद लोकप्रिय हो गया है.
200 मिलियन तस्वीरें हुईं एडिट
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पोस्ट के साथ इस ट्रेंड ने ज़ोर पकड़ा. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर अपनी 3D स्टेचु साझा करके युवा जनरेशन से जुड़ने की कोशिश की. इसके बाद, यह ट्रेंड बॉलीवुड में भी लोकप्रिय हो गया. इमरान हाशमी के प्रशंसक ‘OMI’ का 3D वर्जन बनाकर इस ट्रेंड में शामिल हो गए.
सिर्फ सेलिब्रिटी ही नहीं, बल्कि आम लोग भी अपने पालतू कुत्तों और खुद को सुपरहीरो के रूप में दिखाते हुए तस्वीरें साझा कर रहे हैं. Instagram, TikTok और एक्स पर हज़ारों पोस्ट यूज़र्स द्वारा किए जा रहे हैं. एक हफ़्ते में 1 करोड़ नए यूज़र्स ने Google Gemini ऐप का इस्तेमाल किया है और 20 करोड़ तस्वीरों को एडिट किया गया है.
Nano Banana इमेज टूल की सफलता का रहस्य
इसका चलन इसकी सरलता और रचनात्मकता है. जहां पहले 3D मॉडलिंग के लिए महंगे सॉफ़्टवेयर और विशेषज्ञता की आवश्यकता होती थी, वहीं अब आपको बस एक तस्वीर और एक प्रॉम्प्ट की आवश्यकता होती है. Nano Banana टूल तस्वीरों में एक सिंथआईडी वॉटरमार्क जोड़ता है, जो AI-जनरेटेड सामग्री की पहचान करने और दुरुपयोग को रोकने में मदद करता है.
3D फोटो कैसे बनाएं
- इस वायरल ट्रेंड में शामिल होने के लिए, आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.
- Google AI स्टूडियो वेबसाइट पर जाएं: Google AI स्टूडियो पर जाएं.
- ‘Try Nano Banana’ को सर्च करें.
- एक कस्टम स्टेचु बनाएं: अपनी फ़ोटो अपलोड करने या संकेत देने के लिए ‘+’ बटन पर क्लिक करें. इस अंग्रेज़ी टेक्स्ट को वहां पेस्ट करें. (Build my 1/7 scale statue on the desk, with the ZBrush modeling screen behind, and a Bandai-style anime box on the side. Studio lighting is used for a photo-realistic effect.)
- डाउनलोड करें और शेयर करें: स्टेचु तैयार होने के बाद, उसे डाउनलोड करें और सोशल मीडिया पर दोस्तों के साथ शेयर करें. हालांकि यह टूल मुफ़्त है, कुछ प्रीमियम फीचर्स के लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत हो सकती है.





