Stock Market: शेयर बाजार ने फिर पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स 600 अंक उछला

Stock Market Today: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी कि आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में तेजी दिखी है। सेंसेक्स 350 अंक बढ़कर खुला और इसकी ओपनिंग 71,776.67 पर हुई।

मार्केट खुलने के कुछ देर बाद 9 बजकर 41 मिनट पर सेंसेक्स 0.84 फीसदी यानी कि 603.54 अंक उछलकर 72,196.78 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी ने 22,314.95 पर कारोबार करते हुए आज अपने दिन की शुरुआत की।

इन शेयरों में दिखी तेजी

बाजार में इस तेजी के पीछे IT शेयरों में उछाल एक बड़ी वजह बना। सेंसेक्‍स पैक में इंफोसिस, TCS, टेक महिंद्रा, HCL टेक जैसे शेयर अगुवाई करते दिखे। इन शेयरों में 1 से 5 फीसदी तक का उछाल देखा गया।

भारतीय आईटी कंपनियों पर अमेरिका में ट्रंप प्रशासन की कार्रवाइयों के बावजूद यहां शेयरों में तेजी देखी जा रही है। अमेरिकी श्रम विभाग ने गुरुवार को कई बड़ी तकनीकी और आईटी कंपनियों का परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम सस्‍पेंड कर दिया है. इस सूची में माइक्रोसॉफ्ट, TCS, कॉग्निजेंट, इंफोसिस जैसी कंपनियां भी शामिल हैं।

आज टॉप आईटी शेयरों का हाल

अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा ग्रीन कार्ड प्रोग्राम को सस्पेंड कर दिया गया है। इसे भारत की कई बड़ी आईटी कंपनियां जैसे कि इन्फोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक, विप्रो समेत अन्य के लिए सख्त कदम के साथ झटका माना जा रहा था। कुछ लोग यह भी कह रहे थे कि आज शेयर बाजार में इनके शेयर्स बहुत गिर सकते हैं, लेकिन भारतीय शेयर बाजार में यह मामला उल्टा पड़ गया है।

जानकारों का कहना है कि अमेरिका की कार्रवाइयों के बाद कंपनियों की ओर से समय रहते दिए गए क्लेरिफकेशन के चलते आईटी कंपनियों के शेयरों पर असर नहीं दिखा, बल्कि इसके विपरीत शेयर और चढ़ गए।

गुरुवार, 8 अक्टूबर को घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही थी। यह काफी तगड़ी थी। सेंसेक्स 1,045.46 अंक या 1.44 प्रतिशत का गोता लगाकर ढाई साल से अधिक के निचले स्तर 71,593.24 पर बंद हुआ था।

Back to top button