पत्नी से अवैध संबंध के शक में रिटायर्ड अभियंता की हत्या, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र में मंगलवार को पीडब्ल्यूडी के सेवानिवृत्त अवर अभियंता (AE) अरुण कुमार मिश्रा (68) की उनके ही घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप घर पर काम करने वाली नौकरानी रामादेवी के पति मनोज पांडेय पर लगा है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

अवैध संबंध की आशंका में हत्या
पुलिस के अनुसार, मनोज पांडेय को शक था कि उसकी पत्नी और अरुण मिश्रा के बीच अवैध संबंध हैं। इसी शक के चलते उसने अरुण कुमार मिश्रा को दुनाली लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। गोली सीने के आर-पार हो गई और अरुण की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात और गिरफ्तारी
हत्या के बाद आरोपी मनोज मौके से फरार हो गया था। लेकिन बुधवार सुबह पुलिस ने उसे आईआईएम रोड से गिरफ्तार कर लिया। मृतक के भतीजे नितिन मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

अकेले रहते थे मृतक 
जानकारी के अनुसार, मृतक अरुण मिश्रा कानपुर से AE पद से रिटायर हुए थे। उनकी पत्नी शिक्षिका रही हैं और वर्तमान में सीतापुर में रहती हैं। अरुण का बेटा अमेरिका में नौकरी करता है। अरुण कई वर्षों से लखनऊ के दिलकश नगर सरस्वती निकुंज कॉलोनी स्थित मकान में अकेले रह रहे थे।

यह भी पढ़ें…

सीपी राधाकृष्णन की ऐतिहासिक जीत पर नेताओं की बधाइयाँ, एनडीए की मजबूती का दावा

नौकरानी का बयान
नौकरानी रामादेवी ने पुलिस को बताया कि मकान निर्माण को लेकर पति मनोज पांडेय से उसका विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह मनोज घर पहुंचा और विवाद के दौरान अरुण मिश्रा ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। इसी बीच मनोज ने गोली चला दी।

यह भी पढ़ें…

नेपाल संकट पर यूपी सरकार हाई अलर्ट, सीमाएं सील और विशेष कंट्रोल रूम स्थापित

आरोपी का बैकग्राउंड
आरोपी मनोज पांडेय लखीमपुर के शारदा नगर सलनापुर गांव का रहने वाला है और फिलहाल लखनऊ के बख्शी का तालाब क्षेत्र में रह रहा था। वह सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। पुलिस अब मामले की आगे की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें…

Baghpat News: नेपाली बीवी ने उठाया खौफनाक कदम, 3 बच्चों की हत्या कर किया सुसाइड

Back to top button