
Kantara Chapter 1 ने रिलीज से पहले की बंपर डील, करोड़ों में बिके फिल्म के OTT राइट्स
Kantara Chapter 1: एक्टर ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1‘ सिनेमाघरों में रिलीज से पहले ही 100 करोड़ी फिल्म बन गई है। इसने OTT पर स्ट्रीम के लिए डिजिटल राइट्स को लेकर महाबंपर डील की है।
Kantara Chapter 1: साल 2022 में जब ‘कांतारा’ रिलीज़ हुई थी, तो इसने ऑडियंस को सिर्फ एंटरटेन नहीं किया बल्कि उनके दिल को छू लिया था। जंगल, परंपरा, देव-पूजा और इंसानी लालच के बीच बुनी गई इस अनोखी कहानी ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया. ऋषभ शेट्टी की बेहतरीन एक्टिंग और लोककथाओं की रहस्यमयी दुनिया ने इसे एक कल्ट फिल्म का दर्जा दिलाया. अब इसी जादुई दुनिया को और गहराई से दिखाने आ रहा है। हैरानी की बात ये है कि फिल्म सिनेमाघरों में आने से पहले ही ऐसा इतिहास रच चुकी है, जिसके बारे में जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।
‘कांतारा: चैप्टर 1’ इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज
रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया है, ‘अमेजन प्राइम वीडियो ने 125 करोड़ रुपये की भारी रकम कीमत पर ‘कांतारा: चैप्टर 1’ के पोस्ट-थिएट्रिकल स्ट्रीमिंग राइट्स हासिल कर लिए हैं। यह मूल रूप से कन्नड़ में बनी अब तक की किसी भी फिल्म के लिए सबसे अधिक कमाई है। Prime Video ने सभी भाषाओं के स्ट्रीमिंग अधिकार खरीदे हैं। यानी सिनेमाघरों में रिलीज के बाद यह फिल्म इसी प्लेटफॉर्म पर कन्नड़, तमिल, तेलुगू, मलयालम, हिंदी और अंग्रेजी में रिलीज होगी।’
कब है रिलीज़ डेट
फिल्म का ट्रेलर 20 सितंबर 2025 तक रिलीज़ किए जाने की संभावना है. दर्शकों को इस ट्रेलर से कहानी की एक झलक मिलने की उम्मीद है. वहीं फिल्म को 2 अक्टूबर 2025 को वर्ल्डवाइड रिलीज किया जाएगा. गांधी जयंती के मौके पर सिनेमाघरों में धूम मचने वाली है.
ये भी पढ़े-
Janhvi Kapoor: बिना ब्लाउज की साड़ी में जाह्नवी कपूर का टशन, गोल्डन अवतार देख हैरान फ़ैस
फैंस का एक्साइटमेंट
सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. पोस्टर्स और अपडेट्स शेयर करते हुए फैंस बेसब्री से ट्रेलर का इंतज़ार कर रहे हैं. खासकर ऋषभ शेट्टी के लुक और फिल्म की रहस्यमयी कहानी ने हर किसी की जिज्ञासा और बढ़ा दी है
ये भी पढ़े-
Panwadi: ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में भोजपुरी स्वैग, खेसारी लाल यादव का बॉलीवुड डेब्यू





