‘Jolly LLB 3’ की रिलीज से पहले साथ दिखे जॉली बॉयज, Saurabh Shukla ने शेयर कीं तस्वीरें

Jolly LLB 3 Cast: फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ जल्द रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में सामने आया, जो काफी दिलचस्प है। फिल्म की रिलीज से पहले आज सौरभ शुक्ला ने एक पोस्ट शेयर किया है।

Jolly LLB 3 Cast: कोर्टरूम ड्रामा ‘जॉली एलएलबी 3’ का क्रेज फैंस के बीच काफी देखने को मिल रहा है। इस फिल्म के पहले दोनों पार्ट को दर्शकों ने काफी पसंद किया, जिसमें अक्षय कुमार और अरशद वारसी का दमदार अभिनय सीधे लोगों के दिलों को छू गया। वहीं सौरभ शुक्ला का जज सुंदर लाल त्रिपाठी का किरदार काफी लोकप्रिय रहा। फिलहाल, तीनों एक्टर ‘जॉली एलएलबी 3’ फिल्म का प्रमोशन करने में जुटे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले आज सौरभ शुक्ला ने एक पोस्ट शेयर किया है।

जॉली बॉयज की दिखी मस्ती

सौरभ शुक्ला ने आज गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है और तस्वीरें शेयर की हैं। यह तस्वीरें हवाई यात्रा के दौरान की हैं, जिनमें सौरभ शुक्ला, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला के अलावा फिल्म के निर्देशक सुभाष कपूर नजर आ रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए सौरभ शुक्ला ने लिखा है, ‘जॉली बॉयज’।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saurabh Shukla (@saurabhshuklafilms)

 

फिल्म जॉली एलएलबी-3 का ट्रेलर लॉन्च करने बुधवार को अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला के साथ मेरठ पहुंचे। 19 सितंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म का शॉप्रिक्स मॉल स्थित वेव सिनेमा में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया। इस दौरान फिल्म स्टारों को देखने के लिए शहर उमड़ पड़ा।

कब रिलीज होगी फिल्म

‘जॉली एलएलबी’ साल 2013 में रिलीज हुई थी। इसमें अरशद वारसी, बोमन ईरानी, अमृता राव और सौरभ शुक्ला थे। इसका दूसरा पार्ट 2017 में रिलीज हुआ और इसमें अक्षय कुमार दिखाई दिए। इनके अलावा हुमा कुरैशी, अन्नू कपूर और कुमुद मिश्रा जैसे सितारे भी नजर आए।

ये भी पढ़े-

Kantara Chapter 1 ने रिलीज से पहले की बंपर डील, करोड़ों में बिके फिल्म के OTT राइट्स

अब इसका तीसरा पार्ट 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है। इसमें अमृता राव, हुमा कुरैशी और अन्नू कपूर अहम किरदार में होंगे। इसकी कहानी पहले से ज्यादा मजेदार होगी, क्योंकि इस बार फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी, दोनों ही अपने-अपने ‘जॉली’ अवतार में दिखाई देंगे।

ये भी पढ़े-

Janhvi Kapoor: बिना ब्लाउज की साड़ी में जाह्नवी कपूर का टशन, गोल्डन अवतार देख हैरान फ़ैस

फिल्म की कहानी को सुभाष कपूर ने लिखा है, साथ ही फिल्म को डायरेक्ट भी किया है। वहीं, प्रोड्यूसर आलोक जैन और अजित अंधेरे हैं।इस बार फिल्म के प्रमोशन के तहत अक्षय और अरशद ‘बिग बॉस 19’ के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड को होस्ट करते नजर आएंगे।

ये भी पढ़े-

Bigg Boss 19: कैप्टेंसी टास्क में भिड़े बसीर-अभिषेक, बाजी जीत ले गया ये कंटेस्टेंट

Back to top button