
बिहार कांग्रेस ने PM मोदी का बनाया AI वीडियो; भाजपा नेताओं में जबदस्त आक्रोश…
PM Modi AI Video: बिहार कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर साझा किए गए एआई वीडियो को लेकर भाजपा नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने इसे कांग्रेस की हताशा और हार की आशंका से उपजा आक्रोश करार दिया।
दिनेश शर्मा का बयान
मीडिया से बातचीत में दिनेश शर्मा ने कहा, “यह वीडियो उनकी निराशा को दर्शाता है। मुझे लगता है कि यह कदम उनकी हार की आशंका से उपजा आक्रोश है।” उन्होंने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण समारोह से राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं की गैरमौजूदगी पर भी सवाल उठाए।
उन्होंने कहा, “राहुल गांधी के पास मलेशिया, इटली और स्विट्जरलैंड जाने का समय है, लेकिन जब राष्ट्रपति ने उन्हें संवैधानिक समारोह में आमंत्रित किया, तो वे शामिल नहीं हुए। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय समारोहों में भी भाग नहीं लिया। वे संविधान को अपनी जेब में रखने का दावा करते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि वे उसमें विश्वास नहीं करते। संवैधानिक संस्थाओं या परंपराओं का कोई सम्मान नहीं करते।”
कर्नाटक सरकार पर निशाना
दिनेश शर्मा ने कर्नाटक सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा, “वहां की कांग्रेस सरकार धार्मिक अनुष्ठानों को भी बंद कर सकती है। वे भारतीय संस्कृति का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने धर्म के आधार पर आरक्षण दिया, जबकि बाबासाहेब ने कभी धार्मिक आधार पर आरक्षण नहीं दिया।”
यह भी पढ़ें…
PM Ramgulam ने काशी विश्वनाथ में की अर्चना, सांस्कृतिक और कूटनीतिक रिश्तों पर जोर
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बयान
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “राहुल गांधी बहुत नीचे गिर गए हैं। जैसे उन्हें अपनी मां का ख्याल नहीं है, वैसे ही वह किसी और की मां का सम्मान कैसे कर सकते हैं? प्रधानमंत्री के खिलाफ एआई वीडियो बनाने के मामले में उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। मैं इसे दुर्भाग्यपूर्ण रवैया मानता हूँ और इसके परिणाम वह जरूर भुगतेंगे।”
यह भी पढ़ें…
Lucknow News: CM आवास के पास युवक ने खाया जहर, बिजली विभाग से अफसरों से था परेशान
भाजपा का आरोप
भाजपा ने इस वीडियो पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे महिलाओं और गरीबों का अपमान करार दिया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि इस तरह की सामग्री लोकतांत्रिक और संवैधानिक परंपराओं के लिए चुनौती पेश करती है और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
यह भी पढ़ें…





