Disha Patani के बरेली वाले घर पर फायरिंग, पिता बोले- हम जैसे-तैसे आड़ लेकर बचे…

Disha Patani Firing Case: दिशा पाटनी के घर पर गोलीबारी के बाद उनके पिता जगदीश पाटनी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस उन्हें सुरक्षा दे रही है और घर को घेरा हुआ है।

Disha Patani Firing Case: अभिनेत्री दिशा पाटनी (Disha Patani) के बरेली वाले घर के बाहर 12 सितंबर की देर रात फायरिंग की गई। गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ (Goldie Brar) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली। पाटनी परिवार के साथ-साथ पूरे बॉलीवुड को ये साफ शब्दों में कहा कि संतो का अपमान नहीं सहा जाएगा। बताया गया कि ये गोलीबारी संत प्रेमानंद महाराज के अपमान का बदला लेने के लिए की गई। अब इस पर दिशा के पिता जगदीश सिंह पाटनी का बयान सामने आया है।

किसने ली जिम्मेदारी

दिशा पाटनी के घर के बाहर फायरिंग की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली है. उनकी गैंग के किसी सदस्य ने सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट शएयर किया है और फायरिंग की जिम्मेदारी दी है. उन्होंने इस पोस्ट के धमकी दी है. इस पोस्ट में लिखा है कि उन्होंने दिशा की बहन खुशबू पाटनी द्वारा प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्धाचार्य को लेकर की गई टिप्पणी का बदला लिया है. साथ ही पोस्ट में धमकी दी गई है कि अगर किसी ने भी संतों और धर्मों के खिलाफ टिप्पणी की तो वह उसका अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें. ये भी लिखा है कि  यह तो सिर्फ ट्रेलर है, अगली बार जान से मार देंगे। पोस्ट में कई गैंगस्टरों को भी टैग किया गया.

पिता जगदीश ने दिया पहला बयान

जगदीश पाटनी ने रोहित गोदारा की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मैंने फेसबुक पर पढ़ा है. लेकिन इस पर विश्वास नहीं कर सकता. क्योंकि फेसबुक और मीडिया में जो भी चीजें होती है, जैसे टिप्पणी करना या अपनी बातें रखना. इसे कोई गंभीरता से तो लेता नहीं है, क्योंकि हमारे संविधान में अपनी बातें रखने का-बोलने का पूर्ण अधिकार है. अगर इस तरह का हादसा हो, तो इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है.”

दिशा देश से बाहर है, उसका इससे कोई वास्ता नहीं”

दिशा के पिता ने सुरक्षा पर बात कर कहा, “पुलिस ने सबसे पहले हमारी सुरक्षा की है। बाहर बॉडीगार्ड्स लगे हुए हैं। पीछे पुलिस लगी हुई है। पुलिस ने कोई कोताही नहीं बरती।” जगदीश बोले कि वारदात लगभग साढ़े 3 से 4 बजे हुई। पुलिस छानबीन कर रही है, लेकिन अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। उन्होंने ये भी बताया कि दिशा देश से बाहर हैं और उसका इस फायरिंग से कोई लेना-देना नहीं है।”

 

 

Back to top button