बीजापुर में सर्च ऑपरेशन के दर्जन मुठभेड़… 2 इनामी नक्सली ढेर, भारी हथियार बरामद

Bijapur Encounter: जिले के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को माओवादियों के खिलाफ चलाए गए सर्च ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो इनामी नक्सली मारे गए, जिन पर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित था। घटना स्थल से भारी मात्रा में हथियार और माओवादी सामग्री भी बरामद की गई।

बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि डीआरजी बीजापुर की टीम ने माओवादी कैडर की गतिविधियों के बारे में विश्वसनीय सूचना के आधार पर यह ऑपरेशन चलाया। सर्च अभियान 12 सितंबर की सुबह शुरू हुआ और इसके दौरान पुलिस बल और माओवादियों के बीच लगातार मुठभेड़ होती रही।

यह भी पढ़ें…

Mizoram को पहली बार मिला रेलवे कनेक्शन, PM Modi ने बैराबी-सैरांग रेल लाइन का किया उद्घाटन

मुठभेड़ में दो माओवादी ढेर
मुठभेड़ समाप्त होने के बाद घटनास्थल की तलाशी लेने पर दो माओवादी मृत पाए गए। उनकी प्रारंभिक पहचान इस प्रकार हुई

हिड़मा पोड़ियाम (34 वर्ष), निवासी – बेडसेट, इन्द्रावती क्षेत्र। यह पीपीसीएम कंपनी नंबर 02, प्लाटून नंबर 01 का सक्रिय सदस्य था। सरकार ने इस पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

मुन्ना मड़कम (25 वर्ष), निवासी – कटेकल्याण, जिला दंतेवाड़ा। यह भी कंपनी नंबर 02, प्लाटून नंबर 01 का सदस्य था और उस पर भी 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

यह भी पढ़ें…

वैष्णो देवी यात्रा 14 सितंबर से फिर होगी शुरू, भूस्खलन के बाद हो गयी थी स्थगित…

बरामद सामग्री

  • 01 नग .303 रायफल, 01 मैग्जीन और 04 जिंदा राउंड
  • 01 नग 12 बोर बंदूक और 04 जिंदा राउंड
  • बैटरी, कार्डेक्स वायर, स्कैनर सेट
  • माओवादी साहित्य और अन्य प्रतिबंधित सामग्री

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह सफलता जिले में माओवादी गतिविधियों को कमजोर करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़ें…

सिक्किम में लैंडस्लाइड… 4 लोगों की मौत, 3 लापता; बचाव अभियान तेज

Back to top button