
Naagin 7: एकता कपूर की ‘नागिन’ को मिली लीड एक्ट्रेस, बिग बॉस का रह चुकी हैं हिस्सा…
Naagin 7: एकता कपूर के सीरियल नागिन 7 (Naagin 7)का ऐलान हो चुका है। खबर है कि इस सीजन के लिए एकता कपूर ने प्रियंका चाहर चौधरी को नागिन 7 के लिए साइन किया है।
Naagin 7: उडारियां में अपने शानदार काम और बिग बॉस 16 में परफॉर्मेंस के लिए जानी जाने वाली प्रियंका अब उन एक्ट्रेसेस की विरासत में शामिल हो गई हैं। जिन्होंने इस फेमस कलर्स टीवी सीरीज में नागिन (Naagin 7) का किरदार निभाया है। प्रियंका चाहर चौधरी के शामिल होने की खबरें आते ही सोशल मीडिया पर उत्साह का माहौल छा गया। ऐसी खबर आ रही हैं कि नागिन 7 (Naagin 7) के लिए एकता कपूर ने प्रियंका चाहर चौधरी को फाइनल किया है।
नागिन 7’ के लिए प्रियंका हुई फाइनल
एबीपी के शो सास बहू और साजिश की रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका चाहर चौधरी को एकता कपूर के शो ‘नागिन 7’ (Naagin 7) के लिए फाइनल किया गया है. फिलहाल इसपर अभी तक ना तो कलर्स टीवी और न ही प्रोड्यूसर एकता कपूर की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि की गई है. हालांकि चैनल ने 24 अगस्त को ही ‘नागिन 7’ (Naagin 7) का टीजर रिलीज किया था, जिसने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी थी.
View this post on Instagram
तो वहीं टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका चाहर चौधरी और एकता कपूर की नागिन 7 के टीम के बीच बातचीत बन चुकी है। और जल्द ही प्रियंका चाहर चौधरी Naagin 7 की कास्ट को ज्वाइन कर लेंगी। तो वहीं इन सबके बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल हुआ था। जिसमें नागिन का चेहरा तो नहीं दिखा था। लेकिन इसके बाद से ही प्रियंका चाहर चौधरी के नाम के चर्चे होने लगे। पोस्टर देखने के बाद नेटिजन्स कहने लगे कि ये तो प्रियंका चाहर चौधरी है। लेकिन अभी तक एकता कपूर की टीम ने नागिन 7 में कौन-सी एक्ट्रेस नजर आएगी। इसपर ऑफिशियल अनॉउंसमेंट नहीं किया है।
साल 2025 में शुरु हुआ था ‘नागिन’
एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले बना शो ‘नागिन’ साल 2015 में लॉन्च हुआ था. सबसे पहले इसमें मौनी रॉय ने लीड रोल निभाया था. यह सीरीज अपनी अनोखी सुपरनैचुरल कहानियों, नागिन के रूप बदलने वाले ट्विस्ट और हाई-ड्रामा सीक्वेंस की वजह से जाना जाता है.





