CIBIL कम होने से नहीं मिल रहा लोन, टेंशन ना लें… इन टिप्स से मिल सकता है पैसा

Smart Tips For Easy Loan: आजकल लोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए बैंक या अन्य वित्तीय संस्थानों से लोन लेने की सोचते हैं, लेकिन खराब CIBIL स्कोर होने के कारण उन्हें अक्सर नकारा जवाब मिलता है.

Smart Tips For Easy Loan: CIBIL या क्रेडिट स्कोर यह दर्शाता है कि आपने पहले अपने लोन का भुगतान समय पर किया हैं या नहीं. यदि स्कोर कम होता है, तो बैंक आपको loan देने से कतराता है. लेकिन परेशान ना होयिये, कुछ आसान उपायों से आप पैसे पा सकते है.

1. जॉइंट लोन 
यदि आपकी आमदनी स्थिर है लेकिन क्रेडिट स्कोर खराब है, तो जॉइंट लोन लेना एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इसमें कोई भरोसेमंद व्यक्ति जैसे परिवार का सदस्य या मित्र को-एप्लीकेंट बन सकता है. यदि गारंटर का CIBIL स्कोर अच्छा है, तो बैंक लोन मंजूर करने में अधिक सहजता दिखाते हैं. यह तरीका उन लोगों के लिए मददगार है, जिनका स्कोर खराब होने के बावजूद लोन की आवश्यकता है.

2. NBFC से लोन लें
कई बार बैंक खराब CIBIL स्कोर वाले ग्राहकों को लोन देने से इंकार कर देते हैं. ऐसी स्थिति में NBFC (नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी) एक विकल्प साबित हो सकती हैं. NBFC खराब क्रेडिट स्कोर वाले ग्राहकों को भी लोन देती हैं. हालांकि ब्याज दरें बैंक की तुलना में थोड़ी अधिक हो सकती हैं, लेकिन प्रोसेस तेज और आसान होता है.

3. जमा राशि आधारित लोन
यदि आपके पास फिक्स्ड डिपॉजिट, LIC पॉलिसी या PPF अकाउंट है, तो इस जमा राशि के आधार पर भी लोन लिया जा सकता है. बैंक इस तरह के लोन में अधिक जोखिम नहीं मानते, क्योंकि लोन की सुरक्षा आपके जमा निवेश द्वारा सुनिश्चित होती है. जमा राशि के अनुसार बैंक लोन की राशि तय करता है और चुकाने के लिए निर्धारित समय देता है.

4. एडवांस सैलरी लोन
कुछ फाइनेंशियल कंपनियां एडवांस सैलरी के रूप में लोन देती हैं. यह आमतौर पर आपकी मासिक आय का तीन गुना तक हो सकता है. इस प्रक्रिया में कागजी कार्यवाही बहुत कम होती है और लोन को आसान EMI में चुकाया जा सकता है. यह उन लोगों के लिए उपयुक्त है जिन्हें तत्काल नकदी की जरूरत है.

5. अपने CIBIL स्कोर पर ध्यान दें
बैंक और वित्तीय संस्थान CIBIL स्कोर को आपकी ऋण चुकाने की क्षमता और विश्वसनीयता का पैमाना मानते हैं. खराब स्कोर का मतलब है कि आपने पहले कभी ऋण या क्रेडिट कार्ड बिल समय पर नहीं चुकाए. इसलिए, लोन लेने से पहले अपने क्रेडिट स्कोर को सुधारने पर ध्यान दें. समय पर भुगतान करें और पुराने बकाया का निपटारा करें.

Back to top button