Rise And Fall: धनश्री वर्मा पर लट्टू हुए पवन सिंह, खुलेआम किया फ्लर्ट

Rise And Fall: रिएलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ के लेटेस्ट एपिसोड में पवन सिंह ने धनश्री वर्मा पर लाइन मारी। उन्होंने रिक्वेस्ट की कि धनश्री के लिए साड़ी भेजी जाए क्योंकि वह धनश्री को साड़ी में देखना चाहते हैं।

Rise And Fall: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) इन दिनों अशनीर ग्रोवर के रियेलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आ रहे हैं। पिछले दिनों पवन सिंह अपनी पहली पत्नी के सुसाइड के बारे में बात करते नजर आए थे। इशारों ही इशारों में उन्होंने अक्षरा का नाम लिए बिना उनसे ब्रेकअप और ज्योति सिंह से दूसरी शादी के बारे में भी बात की थी। राइज एंड फॉल के लेटेस्ट एपिसोड में पवन सिंह युजवेंद्र चहल की पूर्व पत्नी और डांसर-कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के साथ फ्लर्ट करते दिखे।

पवन सिंह बोले – सारा काम छोड़ आउंगा तुम्हें देखने 

पवन सिंह, धनाश्री से कहते हैं ये जो आप आज होंठ लाली लगाए हैं इसके साथ एक बिंदी भी लगा लीजिए. धनाश्री कहती हैं जिस दिन इंडियन पहनूंगी प्रॉमिस करती हूं कि बिंदी जरूर लगाउंगी. इस पर पवन सिंह कहते हैं जिस दिन आप इंडियन पहनेंगी मैं कोई भी काम छोड़कर इस घर में आउंगा. इस पर धनाश्री जोर से हंस पड़ती हैं उनके साथ मौजूद सभी लोग भी ठहाका लगाते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by TCX.official (@tellychakkar)

राइज एंड फॉल की चर्चित कंटेस्टेंट बनीं धनाश्री

धनाश्री वर्मा अपनी बातों से तो सोशल मीडिया पर चर्चा पा ही रही हैं इसके अलावा घर के अंदर भी उनकी फैन फॉलोइंग दिख रही है. शो के एक प्रोमो ने इंटरनेट पर खूब खलबली मचाई है. इसमें भोजपुरी स्टार पवन सिंह, धनाश्री वर्मा के साथ हेल्दी फ्लर्ट करते नजर आ रहे हैं. पवन सिंह धनाश्री को बिंदी लगाने की सलाह देते हैं. जब धनाश्री हां में जवाब देती हैं तो पवन सिंह ऐसी बात कहते हैं कि सब हंस पड़ते हैं.

पवन सिंह ने हालिया एपिसोड में अपनी दूसरी पत्नी ज्योति के साथ भी अपने रिश्ते पर बात की थी और साथ ही साथ बिना नाम लिए एक्स गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह का भी जिक्र किया था। पवन सिंह ने बातचीत के दौरान कहा था कि उनके परिवार ने उनकी दूसरी शादी कराई थी, लेकिन उसमें भी उन्हें धक्का लगा और अब मामला तलाक तक पहुंच चुका है। साल 2018 में पवन सिंह ने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की थी, वहीं 2022 से उनका तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। उन्होंने ये भी कहा था कि वह लव मैरिज का फैसला नहीं कर सकते, क्योंकि उनके घर बसने का फैसला उनका परिवार ही कर सकता है।

Back to top button