Javelin Final में भिड़ेंगे Neeraj Chopra और अरशद नदीम, जानिए कितने और कहां देखें?

Neeraj Chopra: भारत के गोल्डन ब्वॉय नीजर चोपड़ा आज वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने के इरादे से उतरेंगे। बुधवार को उन्होंने अपने पहले थ्रो के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था।

Neeraj Chopra World Athletics Championships Javelin Final: भारत और पाकिस्तान के बीच खराब रिश्तों का असर खेल जगत में भी दिखने लगा है, हालांकि सरकार ने खिलाड़ियों के करियर को ध्यान में रखते हुए फैसला किया है कि मल्टी टीम टीम टूर्नामेंट में पाकिस्तान के साथ मैच का बहिष्कार नहीं करेंगे. आज वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के जेवलिन थ्रो का फाइनल है, जिसमें भारत के स्टार नीरज चोपड़ा के साथ पाकिस्तान के अरशद नदीम ने भी क्वालीफाई किया है.

पेरिस ओलंपिक के बाद फिर नीरज का नदीम से सामना

पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद चोपड़ा का सामना पहली बार नदीम से होगा। नदीम ने पेरिस ओलंपिक में 92.97 का थ्रो फेंककर स्वर्ण जीता था जबकि तोक्यो ओलंपिक चैम्पियन चोपड़ा 89.45 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। नदीम ने इस साल सिर्फ एक टूर्नामेंट खेला और मई में कोरिया में हुई एशियाई चैम्पियनशिप में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। जुलाई में उनका घुटने का आपरेशन हुआ था। बुडापेस्ट में पिछली विश्व चैम्पियनशिप में नीरज ने 88.17 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण जीता था जबकि नदीम दूसरे और वालेश तीसरे स्थान पर रहे थे। भारत के किशोर जेना पांचवें और डी पी मनु छठे स्थान पर रहे थे।

टोक्यो में चल रहे टूर्नामेंट में जेवलिन थ्रो का फाइनल गुरुवार, 18 सितंबर को दोपहर 4 बजे के करीब (भारतीय समयनुसार) शुरू होगा.

ये भी पढ़े –

Neeraj Chopra ने पहली बार में ही मारी बाजी, जेवलिन थ्रो के फाइनल में मिली एंट्री

भारत में नीरज चोपड़ा के मैच को लेकर उत्साह काफी ज्यादा रहता है, और जब फाइनल हो तो ये डबल हो जाता है. वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के जेवलिन थ्रो का फाइनल स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित होगा. लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी.

Back to top button