
Rise and Fall से बाहर हुए Pawan Singh, सेट पर लेने पहुंचा परिवार
Rise and Fall: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह रियलिटी शो ‘राइज़ एंड फ़ॉल’ से बाहर हो गए हैं. प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि अभिनेता का परिवार उन्हें सेट पर लेने आया था.
Rise and Fall: अश्नीर ग्रोवर का रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ इन दिनों चर्चा में है और इसकी एक बड़ी वजह भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह हैं. लेकिन अब उनकी इस शो से अचानक विदाई की खबर सामने आ रही है. जब शो अपनी लोकप्रियता की ऊंचाई पर पहुंच रहा है, तब पवन सिंह का यूं शो छोड़ देना दर्शकों के लिए हैरान करने वाला है.
पवन सिंह नहीं रहेंगे हिस्सा
अब प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि पवन सिंह शो का हिस्सा नहीं रहेंगे.सूत्र ने कहा कि पवन सिंह का परिवार खुद उन्हें सेट से लेने आया था. विदाई के वक्त पवन ने सभी कंटेस्टेंट्स से कहा कि वो कभी इस शो में प्रतियोगी नहीं थे, बस थोड़े समय के लिए शामिल हुए थे.
View this post on Instagram
ये भी पढ़े-
Deepika Padukone का Kalki 2898 AD से कटा पत्ता, मेकर्स ने बताई वजह
शो में बढ़ रहा है ट्विस्ट
अब देखना दिलचस्प होगा कि पवन सिंह और धनश्री का ये बॉन्ड शो में आगे क्या नया रंग दिखाता है. एक तरफ पवन अपनी पुरानी यादों में खोए रहते हैं तो दूसरी तरफ धनश्री के साथ उनकी केमिस्ट्री शो की टीआरपी बढ़ा रही है. फैंस तो बस यही सोच रहे हैं कि ‘क्या पवन सिंह की लाइफ में फिर से प्यार की एंट्री होगी’?
ये भी पढ़े-
Perfect: वरुण-जान्हवी की मूवी का ‘परफेक्ट’ गाना रिलीज, गुरु रंधावा ने मचाया धमाल
यह ऐसे समय में हुआ जब वाह अपनी मस्ती और बिंदास अंदाज़ से जमकर सुर्खियां बटोर रहे थे.शो में उनका हर कंटेस्टेंट से जबरदस्त बॉन्ड देखने को मिल रहा था और सब उनकी इज्जत भी कर रहे थे. शो में वो कभी सिंगिंग से धमाल मचाते , तो कभी कंटेस्टेंट्स संग मस्ती-मजाक करके सबका दिल जीत रहे थे.
ये भी पढ़े-
The Ba***ds Of Bollywood: प्रीमियर में सजी सितारों की महफिल, SRK की फोटो खींचते दिखे Aryan Khan





