मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं शुक्र देव, इन राशि के जातकों को लाभ ही लाभ

शुक्र ग्रह का मिथुन राशि में गोचर

समस्त प्रकार के भौतिक सुखों को प्रदान करने वाले शुक्र देव 29 मई को मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में ये 22 जून 2021 तक विराजमान होंगे।

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को वृषभ और तुला राशि का स्वामित्व प्राप्त है। कन्या शुक्र की नीच राशि है जबकि मीन उच्च राशि मानी जाती है। शुक्र के मिथुन राशि में आने से कुछ राशियों को विशेष शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

आइए जानते हैं कौन सी हैं ये राशियां-

वृषभ राशि: आर्थिक पक्ष होगा मजबूत, करेंगे बचत

शुक्र के गोचर से आप धन की बचत करने में सफल होंगे। इस अवधि में आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों पहले दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। जमीन जायदाद से संबंधित मामले सुलझेंगे।

आपकी संवाद शैली में सुधार होगा जिसके जरिए आप अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर पाने में सफल होंगे। वहीं विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर भी अधिक धन खर्च कर सकते हैं। सामाजिक जीवन में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। समाज में मान-सम्मान, पद और प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।

मिथुन राशि: होगी शुभ फलों की प्राप्ति, होंगे चिंतामुक्त

शुक्र के गोचर से आप बेकार की चिंताओं से मुक्त होंगे। साथ ही आपको इस अवधि में कई तरह के अप्रत्याशित शुभ फलों की प्राप्ति भी होगी। यदि आपकी सेहत कमजोर थी तो आपको इस समय स्वास्थ्य लाभ मिलने के योग बनेंगे।  

कला के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। सरकारी कामकाज संपन्न होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के योग बन सकते हैं।

सिंह राशि: धन लाभ के प्रबल योग

इस अवधि में आपको धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त हो सकती है। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ये समय बेहतरीन सफलता दायक रहेगा।

यदि आप कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो उस दृष्टि से भी अवसर बेहतरीन रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों और भाइयों से सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों से भी संबंध बिगड़ने न दें। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि: कार्यक्षेत्र में तरक्की की संभावना

शुक्र के गोचर से आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने की संभावना है। यदि नौकरी करते हैं तो उसमें इंक्रीमेंट या फिर पदोन्नति हो सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े हैं तो लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। इस अवधि में आपको शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

अगर सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो परिस्थितियां अनुकूल हैं। ठेकेदारी के काम से जुड़े हैं तो आपको बड़ा टेंडर मिल सकता है। बस अपनी योजनाओं को गोपनीय रखें। 

तुला राशि: होगा भाग्योदय

शुक्र के गोचर से आपके भाग्य में वृद्धि होगी। कर्म और भाग्य का मेल आपको बड़ी कामयाबी दिला सकता है। इस अवधि में आपकी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं।

अगर कोई व्यापार शुरू करना चाहें या फिर नौकरी में परिवर्तन करना चाहते हैं तो सफलता मिलेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों का भी शुभ अवसर आएगा। धर्म एवं आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। दान-पुण्य के कार्य कर सकते हैं।

धनु राशि: वैवाहिक जीवन होगा सुखी

इस अवधि में आपके वैवाहिक जीवन में सुखी पल आएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। यदि जीवनसाथी से मनमुटाव चल रहा था तो वह दूर होगा और रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा।

प्रेम विवाह करना चाह रहे हैं तो अवसर अनुकूल रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतिक्षित कार्य संपन्न होंगे। दैनिक व्यापारियों के लिए तो समय किसी वरदान से कम नहीं है। 

मीन राशि: भौतिक सुखों में वृद्धि होगी

शुक्र के गोचर से आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। इस अवधि में आपकी प्रॉपर्टी में इजाफा हो सकता है। मकान-वाहन के खरीदने की संभावना है। जमीन जायदाद से जुड़े कार्य संपन्न होंगे।

माता जी की सेहत बढ़िया रहेगी। उनका आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा। मानसिक अशांति दूर होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करेंगे। मित्रों और संबंधियों से सहयोग प्राप्त होगा।

Back to top button