
Apple स्टोर का शटर खुलते ही iPhone 17 के लिए मार…बुलानी पड़ी पुलिस
Apple iPhone 17 series: iPhone 17 का क्रेज देखने को मिल रहा है. दिल्ली से मुंबई तक रात में ही Apple स्टोर पर भीड़ उमड़ पड़ी है, लोग घंटों लाइन में लगकर फोन ले रहे हैं.
Apple iPhone 17 series: जैसे ही एप्पल ने अपनी नई आईफोन 17 सीरीज की बिक्री भारत में शुरू की, मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) स्थित एप्पल स्टोर के बाहर शुक्रवार सुबह से ही भारी भीड़ जुट गई। यहां तक कि लोग रात से ही लाइन में खड़े रहे। यहां भीड़ और लोगों की iPhone सबसे पहले खरीदने की चाह इतनी ज्यादा थी कि स्टोर के बाहर ही हाथापाई की नौबत आ गई। यहां भीड़ के बीच खूब मारपीट हुई. हालात तो इस हद तक खराब होते दिखें कि पुलिसकर्मियों और स्टोर के सिक्योरिटी स्टाफ को आना पड़ा और बल प्रयोग कर भीड़ को शांत करना पड़ा।
रात 12 बजे से लाइन में इंतज़ार कर रहे लोग
युवाओं ने कहा है कि बेरोजगारी अपनी जगह है शौक अपनी जगह है हम शौक की वजह से यहां पर फोन लेने पहुंचे हैं एक डीटीसी का स्टाफ भी है कुछ नहीं बताया कि वह भी फोन खरीदने आया है. सैकड़ो युवाओं की भीड़ है जो आईफोन के एप्पल स्टोर पर फोन लेने पहुंचे हैं आईफोन 17 का वर्जन आ रहा है। उसे लेने आए हैं। कोई पंजाब से कोई अमरोहा से. मॉल में जोधपुर से आए 3 लड़कों के साथ TT किया है जो स्टूडेंट है इनका कहना है कि ये शौक है.
भारत में iPhone 17 की प्री-ऑर्डर ने तोड़ा रिकॉर्ड
आईफोन की शिपमेंट जुलाई से सितंबर 2025 के तिमाही में 50 लाख यूनिट से अधिक होने की उम्मीद है. आईडीसी द्वारा प्राप्त खास डेटा के अनुसार, इस में iPhone 17 सीरीज की बिक्री 15 से 20 फीसदी तक रहने का अनुमान है, हालाकि पुराने मॉडल अभी भी बाजार में हावी बने हुए हैं.
iPhone 17 सीरीज, iPhone Air कीमत
भारत में iPhone 17 की शुरुआती कीमत 82,900 रुपये रखी गई है। बेस वेरिएंट में 256GB स्टोरेज मिलती है। वहीं, iPhone Air की कीमत 1,19,900 रुपये से शुरू होती है। इसके अलावा, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की कीमतें क्रमशः 1,34,900 रुपये और 1,49,900 रुपये रखी गई हैं। ये सभी कीमतें 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए हैं।





