Chip हो या Ship… सब कुछ भारत में ही बनेगा, भावनगर में PM मोदी की 34,200 करोड़ की सौगात

PM Modi in Bhavnagar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के भावनगर में आयोजित ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम में भाग लिया और 34,200 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। ये परियोजनाएँ समुद्री क्षेत्र, ऊर्जा, राजमार्ग, स्वास्थ्य और शहरी विकास से जुड़ी हैं, जो न केवल गुजरात बल्कि पूरे देश के समग्र विकास को गति देंगी।

पीएम मोदी ने भावनगर से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम भावनगर में हो रहा है, लेकिन यह पूरे भारत का है। हमारे समुद्री क्षेत्र से समृद्धि की दिशा तय करने के लिए भावनगर को केंद्र बनाया गया है।

साथ ही पीएम मोदी ने अपने जन्मदिन पर मिली शुभकामनाओं के लिए आभार जताया उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को देश और विदेश से जो आशीर्वाद और शुभकामनाएँ मिली हैं, वह मेरी सबसे बड़ी ताकत है।”

आत्मनिर्भर भारत और वैश्विक निर्भरता
पीएम मोदी ने कहा कि देश का सबसे बड़ा दुश्मन विदेशों पर निर्भरता है और इसे कम करना हर भारतीय की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा,
“2047 तक हमें विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाना होगा। Chip हो या Ship… सब कुछ भारत में बनाना होगा।”

कांग्रेस पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने देश की क्षमता को नजरअंदाज किया, और देश को लाइसेंस-राज और आयात पर निर्भरता में उलझा रखा। इसके कारण भारतीय नौवहन क्षेत्र कमजोर हुआ और भारत का लगभग 40% व्यापार विदेशी जहाजों पर निर्भर हो गया, जो अब मुश्किल से 5% रह गया।

समुद्री क्षेत्र और परियोजनाओं का विस्तार
कार्यक्रम में समुद्री क्षेत्र से जुड़े 7870 करोड़ रुपए के निवेश के प्रोजेक्ट्स की जानकारी दी गई। इनमें शामिल हैं:

  • मुंबई में नया क्रूज टर्मिनल
  • कोलकाता और पारादीप में नए कंटेनर टर्मिनल
  • कांडला में नया कार्गो बर्थ
  • पटना और वाराणसी में जहाज मरम्मत की सुविधाएँ

इनसे समुद्री व्यापार, रोजगार और समुद्री सुरक्षा में मजबूती आएगी।

यह भी पढ़ें…

भावनगर में PM Modi को मिली भावुक भेंट… सेवा पखवाड़े और बच्चों की सराहना

अन्य विकास परियोजनाएं
प्रधानमंत्री ने गुजरात में 26,354 करोड़ रुपए की अन्य परियोजनाओं का भी उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें शामिल हैं:

  • ग्रीन बायो-मेथनॉल और नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाएं
  • सड़कों और राष्ट्रीय राजमार्गों का विस्तार
  • भावनगर और जामनगर में अस्पतालों का विकास
  • 600 मेगावाट की ग्रीन शू पहल और 475 मेगावाट की पीएम-कुसुम सोलर परियोजना

यह भी पढ़ें…

भावनगर से देशभर में विकास की गूंज… पीएम मोदी 34,200 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

धोलेरा और राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर का दौरा
प्रधानमंत्री मोदी ने धोलेरा में बन रहे हरित स्मार्ट शहर का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर का दौरा किया, जिसकी लागत 4500 करोड़ रुपए है। यह परिसर भारत की पुरानी समुद्री धरोहर को संरक्षित करने और बढ़ावा देने के लिए बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें…

‘नमोत्सव’ में दिखा मोदीजी का संघर्ष से शिखर तक का सफर, दर्शक हुए भावविभोर

Back to top button