
‘Jolly LLB 3’ का बॉक्स ऑफिस पर राज, ‘निशानची’ और ‘अजेय’ की डूबी लुटिया
Jolly Llb 3 Collection Day 3: ‘जॉली एलएलबी 3’ ने 3 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 53.50 करोड़ का कारोबार किया, वहीं साथ में रिलीज हुई निशानची और अजेय 3 दिनों में 1 करोड़ तक भी नहीं पहुंच पाई हैं।
Jolly Llb 3 Collection Day 3: सितंबर के तीसरे हफ्ते में एक ही दिन तीन हिंदी फिल्में ‘जॉली एलएलबी 3’, ‘निशांची’, और ‘अजेय’ रिलीज हुईं, लेकिन इनकी कमाई में जमीन-आसमान का फर्क है। एक तरफ जहां अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया है, वहीं दूसरी ओर अनुराग कश्यप की ‘निशांची’ और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित फिल्म ‘अजेय’ दर्शकों को खींचने में असफल साबित हो रही है।
जॉली एलएलबी 3 कलेक्शन
लंबे समय से दर्शक जॉली एलएलबी 3 का इंतजार कर रहे थे और जैसे ही रिलीज हुई, सिनेमाघरों में जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिला। पहले दिन लगभग 12 करोड़ की ओपनिंग के बाद शनिवार को फिल्म की रफ्तार तेज हुई और यह आंकड़ा 20 करोड़ तक पहुंच गया। रविवार को भी दर्शकों ने कोर्टरूम ड्रामा तो और प्यार दिया और फिल्म ने करीब 21 करोड़ की कमाई की। सिर्फ तीन दिनों में फिल्म ने 53.50 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया। अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी ने इस बार कोर्ट के भीतर ही नहीं बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी बाजी मार ली।
निशानची कलेक्शन
अनुराग कश्यप की इस फिल्म से बड़े सरप्राइज की उम्मीद थी, लेकिन शुरुआत बेहद कमजोर रही। शुक्रवार को मात्र 25 लाख की कमाई करने वाली ‘निशानची’ ने शनिवार को मामूली बढ़त के साथ 39 लाख कमाए। रविवार को हालात और खराब हो गए और कलेक्शन घटकर 21 लाख रह गया। तीन दिनों में कुल मिलाकर फिल्म केवल 85 लाख रुपये ही जुटा पाई। ऐश्वर्य ठाकरे की डेब्यू फिल्म दर्शकों को प्रभावित करने में नाकाम रही।
अजेय कलेक्शन
सीएम योगी आदित्यनाथ की जिंदगी पर बनी इस फिल्म से भी मेकर्स को बेहतर शुरुआत की उम्मीद थी। हालांकि पहले दिन कलेक्शन 25 लाख रहा। शनिवार को हल्की बढ़ोतरी के साथ फिल्म ने 32.76 लाख कमाए और रविवार को 50 लाख का आंकड़ा पार कर लिया। तीन दिनों में ‘अजेय’ ने 1.18 करोड़ का बिजनेस किया है। अनंत जोशी ने फिल्म में योगी का किरदार निभाया है।
ये भी पढ़े-
कानूनी पचड़े में फंसा Kapil Sharma का शो, नेटफ्लिक्स को मिला कानूनी नोटिस
तीनों दिन मिलाकर ‘जॉली एलएलबी 3’ का कुल कलेक्शन 53.50 करोड़ रुपए पहुंच गया है। अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी के साथ सौरभ शुक्ला और गजराज राव जैसे अनुभवी कलाकारों की मौजूदगी ने फिल्म को मजबूती दी है। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए यह फिल्म जल्दी ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।
ये भी पढ़े- Kantara Chapter 1 के हिन्दी Trailer का ऐलान, Hrithik Roshan इस दिन करेंगे लॉन्च





