
Stock Market: लाल निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, Sensex-Nifty लुढ़के
Stock Market Today: निफ्टी के शेयरों में ट्रेंट, भारतीय स्टेट बैंक, एशियन पेंट्स, मारुति सुजुकी और ओएनजीसी बढ़त में तो वहीं हीरो मोटोकॉर्प, टाइटन कंपनी, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स और ICICI बैंक में गिरावट देखने को मिली.
Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला। शुरुआती सत्र में बाजार के ज्यादातर सूचकांक दबाव के साथ कारोबार कर रहे थे। सुबह 9:29 पर सेंसेक्स 311.90 अंक या 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,790.20 और निफ्टी 106.40 अंक या 0.42 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,062.65 पर था।
कौन से शेयर रहे आगे
निफ्टी के शेयरों में ट्रेंट, भारतीय स्टेट बैंक, एशियन पेंट्स, मारुति सुजुकी और ओएनजीसी बढ़त में दिखे. वहीं हीरो मोटोकॉर्प, टाइटन कंपनी, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स और आईसीआईसीआई बैंक में गिरावट देखने को मिली। ब्रॉड कैप इंडेक्स में भी दबाव देखने को मिला. निफ्टी मिडकैप 100 करीब 0.45% टूटा और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स भी 0.20% गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं।
Sensex-Nifty में गिरावट
निफ्टी ने 60.75 अंकों की गिरावट के साथ 25,108.75 पर ओपनिंग की और फिर 25,053.80 के लो तक गया। निफ्टी पर पीएसयू बैंक को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में हैं। निफ्टी आईटी में लगभग 1 प्रतिशत की गिरावट है। अमेरिकी एच-1बी वीजा के लिए नए आवेदन को लेकर फीस 1 लाख डॉलर किए जाने के चलते आईटी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का दबाव बना हुआ है।
अमेरिकी बाजार कल गिरावट के साथ बंद हुए. नैस्डैक 0.95% टूटा, एसएंडपी 500 में 0.55% की गिरावट आई और डाउ जोंस 0.19% नीचे बंद हुआ. वहीं, एशियाई बाजारों में सुबह मिले-जुले रुझान दिखे. चीन का शंघाई इंडेक्स 0.45% और शेनझेन 0.92% चढ़े. हांगकांग का हैंगसेंग 0.74% चढ़ गया. वहीं जापान का निक्केई 0.43% और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.21% टूटा.
भारतीय शेयर बाजारों के मंगलवार के हाल की बात करें तो उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में BSE सेंसक्स 57.87 अंक या 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,102.10 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 82,370.38 का हाई और 81,776.53 का लो छुआ। NSE निफ्टी 32.85 अंक या 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,169.50 पर बंद हुआ।





