मिर्जापुर की बिरहा गायिका को पुलिस ने दबोचा, मां दुर्गा पर बनाया था आपत्तिजनक वीडियो

Mirzapur News: बिरहा गायिका सरोज सरगम के यूट्यूब चैनल पर 63 हजार सब्‍सक्राइबर्स हैं। वह अब तक गाने से जुड़े 40 वीडियो अपलोड कर चुकी हैं। पुलिस ने उन्हे मां दुर्गा पर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Mirzapur News: शारदीय नवरात्र शुरू होते ही यूपी का मिर्जापुर जिला सुर्खियों में आ गया है। दरअसल यहां की रहने वाली बिरहा गायिका सरोज सरगम (Birha singer Saroj Sargam) ने अपने गानों में मां दुर्गा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। हिंदू संगठनों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सरोज के खिलाफ अब तक आठ मुकदमे हो चुके हैं। कुछ एफआईआर मध्‍य प्रदेश समेत दूसरे राज्‍यों में भी दर्ज है। पुलिस ने सरोज और उनके पति राममिलन बिंद को गिरफ्तार कर लिया है। सरोज के घरवालों से भी पूछताछ की जा रही है।

जानिए पूरा मामला

जानकारी के लिए बता दें कि बिरहा गायिका सरोज सरगम ने 19 सितंबर 2025 को यूट्यूब पर मां दुर्गा को लेकर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया था. उसके यूट्यूब चैनल पर अभद्र और आपत्तिजनक भाषा वाले कंटेन्ट की भरमार है. सरोज ने अपने वीडियोज में मां दुर्गा के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया था. शिकायत मिलने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

हिंदू समुदाय के लोगों के आक्रोश के बाद मड़िहान पुलिस ने गायिका के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। पुलिस, सर्विलांस और साइबर की टीम गठित की गई थी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। मंगलवार की रात पुलिस ने मुख्य आरोपी सरोज सरगम व सह अभियुक्त उनके पति राममिलन बिंद को गिरफ्तार कर लिया है।

विश्व हिंदू परिषद ने भी सरोज सरगम की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच के दौरान पाया गया कि सरोज सरगम ने 15 बीघा से अधिक वन भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था। पुलिस व राजस्व की टीम ने इस भूमि को भी मुक्त कराया है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button