CMO ऑफिस में मिला फर्जी डॉक्टरों का गिरोह; जाँच में चौकाने वाले खुलासे…

Sant Kabir Nagar News: यूपी के संत कबीर नगर जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब चिकित्सकों का सत्यापन शुरू किया गया. सत्यापन कार्रवाई के दौरान दो फर्जी डॉक्टर पाए गए.

Sant Kabir Nagar News: सीएमओ ने दोनों डॉक्टर्स को पुलिस के हवाले कर दिया है. इस मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है. जिले के सीएमओ कार्यालय में ही फर्जी डॉक्टर मिलने से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा हुआ है.

सीएमओ रामानुज कनौजिया ने बताया कि उन्हें फर्जीवाड़े का शक हो गया था. उन्होंने बताया कि अल्ट्रासाउंड क्लीनिक के पंजीकरण के लिए जब एक फर्जी महिला डॉक्टर उनके पास पहुंची, तो उन्हें लगा कि स्वास्थ्य विभाग में जरूर कुछ न कुछ फर्जीवाड़ा चल रहा है. मामले का खुलासा तब हुआ जब आजमगढ़ की महिला डॉक्टर के स्थान पर दूसरी फर्जी महिला डॉक्टर अल्ट्रासाउंड क्लिनिक का रजिस्ट्रेशन कराने पहुंची थी.

CMO डॉ. रामानुज कनौजिया ने बताया कि हमने शक के आधार पर उस महिला से उसकी डिग्री और बैच के बारे में पूछ लिया. फर्जी महिला डॉक्टर सीएमओ के सवालों का जवाब नहीं दे सकी. इसके बाद सीएमओ का संदेह पुख्ता हो गया. जब मामले की जांच कराई गई, तब यह सामने आया कि यह फर्जी डॉक्टरों का पूरा गिरोह है. सीएमओ कार्यालय से सेवानिवृत्त प्रयोगशाला सहायक अयोध्या प्रसाद यह गिरोह लेकर आया था.

डॉ. कनौजिया ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों फर्जी डॉक्टर को पुलिस के हवाले कर दिया. सीएमओ ने कोतवाली खलीलाबाद में फर्जी डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है.

Back to top button