
लद्दाख में Gen-Z छात्रों का हिंसक प्रदर्शन, BJP दफ्तर और CRPF की गाड़ी को लगाई आग
Ladakh Statehood Protest: लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने और इसे संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर बुधवार को लेह में जमकर हंगामा हुआ। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में सैकड़ों छात्र सड़कों पर उतर आए।
Ladakh Statehood Protest: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की राजधानी लेह में छात्रों और युवाओं का प्रदर्शन बुधवार को तब हिंसक रूप ले लिया, जब प्रदर्शनकारियों ने भाजपा के दफ्तर पर पत्थरबाजी करने के बाद उस पर हमला बोल दिया और वहां आग लगा दी। आंदोलनकारी युवाओं को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे। इससे लोग और उग्र हो गए और पत्थरबाजी करने लगे। पुलिस कार्रवाई से भड़के प्रदर्शनकारी छात्रों ने पुलिस वैन को भी आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने उग्र छात्रों पर लाठीचार्ज भी किया है।
लेह लद्दाख में भड़के GEN-Z
आपको बता दें कि बीते कुछ समय से इस तरह की कोई यह पहली झड़प नहीं. बुधवार को स्थानीय लोगों ने अपनी मांगों को लेकर लद्दाख बंद का भी आह्वान किया है. हालांकि केंद्र सरकार ने लद्दाख के लोगों की मांगों पर बातचीत फिर से शुरू करने के लिए 6 अक्टूबर को लद्दाख के प्रतिनिधियों के साथ बैठक बुलाई है.
लेह में स्टूडेंट्स का प्रोटेसट. लद्दाख को पूर्ण राज्य देने की मांग.#leh #ladakh pic.twitter.com/0ZQ02lyzXE
— Versha Singh (@Vershasingh26) September 24, 2025
आपको बता दें कि जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले कई दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं.उनके कुछ साथियों को प्रदर्शन के बीच से ही उठाकर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है. लद्दाख में ये आंदोलन बीते 15 दिनों से चल रहा है. स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब दो महिला प्रदर्शनकारियों को बीमार पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया





