
महाकाल की नगरी में पहुंचे Sanjay Dutt, महाकालेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना
Sanjay Dutt in Ujjain Mahakaleshwar Temple:’बागी 4′ की रिलीज के बाद संजय दत्त ने उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भस्म आरती में भाग लिया. वे जल्द ही ‘धुरंधर’ फिल्म में रणवीर सिंह संग नजर आएंगे.
Sanjay Dutt in Ujjain Mahakaleshwar Temple: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता संजय दत्त ने गुरुवार सुबह मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने प्रसिद्ध भस्म आरती में हिस्सा लेकर भगवान शिव से आशीर्वाद लिया। मंदिर के नंदी हॉल में बैठकर संजय दत्त ने पूरे विधि-विधान से आरती देखी और भगवान महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। संजय दत्त का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
कई सालों से मंदिर आना चाहता था- संजय दत्त
मंदिर में दर्शन के बाद संजय दत्त ने कहा, “यह मेरा सौभाग्य है कि बाबा महाकाल ने मुझे बुलाया. मैं कई सालों से यहां आने की कोशिश कर रहा था. मैं आज यहां आकर और भस्म आरती देखने का अवसर पाकर बेहद खुश हूं.” उन्होंने कहा, “मैंने यहां दिव्य ऊर्जा को प्रत्यक्ष रूप से महसूस किया. मेरी कामना है कि बाबा महाकाल का आशीर्वाद सब पर बना रहे.”
#WATCH | Ujjain, Madhya Pradesh | Actor Sanjay Dutt offered prayers at Mahakaleshwar Temple.#SanjayDutt #Ujjain #ViralVideo pic.twitter.com/kgVcUGxUfQ
— TIMES NOW (@TimesNow) September 25, 2025
महाकालेश्वर मंदिर मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में है और यह भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। ऐसा माना जाता है कि यहां का शिवलिंग स्वयंभू है, जो अपनी शक्ति से प्रकट हुआ है। आज गुरुवार सुबह बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में नवरात्रि उत्सव के दौरान भस्म आरती में भाग लिया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म
अब वे जल्द ही ‘धुरंधर’ नामक एक जासूसी एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे. इस फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, निर्देशित और सह-निर्मित किया है. इसमें संजय दत्त के साथ रणवीर सिंह, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना जैसे कई बड़े सितारे शामिल हैं.फिल्म की कहानी एक गुप्त एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो देश की सुरक्षा, राजनीतिक साजिशों और निजी संघर्षों से जूझता है।





