Bigg Boss 19: कैप्टेंसी टास्क में फूटा गौरव खन्ना का गुस्सा, असेंबली रूम में चिल्लाए

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19′ के नए प्रोमो के कैप्टेंसी टास्क में गौरव खन्ना जो रूप दिखाई दिया है वो पहले कभी नहीं दिखा। कम वोट मिलने के बाद बौखलाए हुए गौरव ने घरवालों पर चिल्ला दिया।

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19′ के ड्रामा ने सभी सीजन को पीछे छोड़ दिया है। इस बार का नया कैप्टेंसी टास्क कुछ ऐसा था, जिसने घरवालों के बीच तनातनी को और बढ़ा दिया। कैप्टन चुनने को लेकर हुई वोटिंग के दौरान घरवालों ने एक-दूसरे पर कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया और जमकर आरोप लगाए। हर किसी ने अपने विचार मजबूती से रखे। दर्शक अब बेताबी से यह जानने के लिए इंतजार कर रहे हैं कि आगे आने वाले एपिसोड में इस टास्क का असर घर में किस तरह का रंग लाएगा।

गौरव खन्ना भावनाओं पर काबू नहीं पा सके

उन्होंने जानबूझकर गौरव पर तंज कसा। लेकिन सबसे अजीब मोड़ तब आया जब गौरव खन्ना अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके। ब्रेकडाउन के किनारे पर बैठकर, वह चिल्लाए, ‘बहुत बहुत धन्यवाद! आप लोगों को कोई हक नहीं बनता आज के बाद ये बोलने का कि मैं बैकफुट पर खेलता हूं, क्योंकि मैं ऐसा ही हूं।’ उनके गुस्से ने माहौल को तनाव में बदल दिया, जिससे पता चला कि इस बात ने उन पर गहरा असर डाला है।

इस टास्क की शुरुआत करते ही कुनिका सदानंद ने बिना किसी झिझक के फरहाना का नाम लिया. उन्होंने फरहाना को बदतमीज, बददिमाग और बेशर्म जैसे कड़वे शब्द कहे, जिससे कमरे में गहमागहमी बढ़ गई. वहीं, फिल्ममेकर जीशान कादरी ने गौरव खन्ना को कमजोर बताते हुए कहा कि उन्हें गौरव, फरहाना के आगे मजबूत नहीं लगते. इस तरह घर में पहले से ही चले आ रहे तनाव को एक नई हवा मिल गई. इनके अलावा, टास्क के दौरान प्रणित मोरे ने भी फरहाना को वोट देकर कहा कि उन्हें लगता है कि उनका बोलने का अंदाज हमेशा खराब ही रहता है.

ये भी पढ़े-

Aamir Khan की लव लाइफ पर कई खुलासे, ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ का नया प्रोमो

दूसरी ओर, फरहाना ने अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर सफाई दी, जिससे झगड़ा और गहराता चला गया. इसी बीच, बसीर ने गौरव को माला पहनाते हुए कहा कि आप कुछ करें, तो वह शायद अगली बार उन्हें वोट देंगे. प्रोमो के आखिर में बैकफुट पर खेलने के आरोपों पर गौरव खन्ना का गुस्सा फूट पड़ता है.

 

Back to top button