Skoda का नया मॉडल होगा लॉन्च; स्पोर्ट्स और लग्जरी का कॉम्बिनेशन…

Skoda Octavia RS: ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी स्कोडा ने घोषणा की है कि ऑक्टाविया RS की बुकिंग्स 6 अक्टूबर से शुरू होंगी. लॉन्च के बाद स्कोडा ऑक्टाविया RS का मुकाबला भारत में कई प्रीमियम सेडान से होगा.

Skoda इंडिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक नया वीडियो टीजर जारी किया है, जिसमें जल्द आने वाले Skoda Octavia RS की झलक दिखाई गई है. हालांकि इस मॉडल को लेकर कोई ज्यादा रहस्य नहीं बचा है, क्योंकि इस साल की शुरुआत में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में पहली बार भारतीय दर्शकों के सामने पेश किया गया था. ये कार केवल उन ग्राहकों को टारगेट करेगी, जो स्पोर्ट्स और लग्जरी का शानदार कॉम्बिनेशन चाहते हैं.

फ्लैगशिप सेडान 

भारत में ऑक्टाविया RS, स्कोडा की फ्लैगशिप सेडान के तौर पर उतारी जाएगी. इसे Completely Built-Up (CBU) यूनिट के रूप में लाया जाएगा, जिसका सीधा असर इसकी कीमत पर पड़ेगा. इसमें अनुमान है कि कार का प्राइस प्रीमियम सेगमेंट में रखा जाएगा सीमित संख्या में ही सेल के लिए उपलब्ध होगी. यही कारण है कि ये कार केवल उन ग्राहकों को टारगेट करेगी, जो स्पोर्ट्स और लग्जरी का शानदार कॉम्बिनेशन चाहते हैं.

फैंस का रिएक्शन 

टीजर के बाद ऑक्टाविया RS फैंस में खासा उत्साह देखने को मिला. कई यूजर्स ने इसे Legend is back कहकर खुशी जाहिर की, वहीं कुछ ने इमोशनल होकर लिखा Tears of joy. हालांकि कुछ लोगों ने कीमत को लेकर चिंता भी जताई और कमेंट किया Heartbreak because itll be priced too steep.

शुरू होगी बुकिंग?

स्कोडा कंपनी ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि ऑक्टाविया RS की बुकिंग्स 6 अक्टूबर से शुरू होंगी. बुकिंग शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद कंपनी इसकी ऑफिशियल प्राइसिंग का खुलासा भी करेगी.

परफॉर्मेंस और पावरट्रेन update 

Octavia RS में मानक वेरिएंट की तुलना में कई परफॉर्मेंस एन्हांसमेंट दिए गए हैं. इसमें 2.0-लीटर TSI, फोर-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 261 bhp की पावर और 370 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. ये इंजन 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है. यही पावरट्रेन इस साल भारत में लॉन्च हुई Volkswagen Golf GTI में भी दिया गया है. ये MQB Evo प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है. परफॉर्मेंस की बात करें तो कार 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार महज 6.6 सेकंड में पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा (इलेक्ट्रॉनिकली लिमिटेड) है.

Skoda ऑक्टाविया RS का मुकाबला भारत में कई प्रीमियम सेडान से होगा. इसमें Audi A4, BMW 2 Series Grand Coupe, Mercedes-Benz A-Class Limousine आदि शामिल है.

Back to top button