
Bigg Boss 19: तगड़ी फैन-फॉलोइंग के बाद भी नहीं बच पाया ये कंटेस्टेंट, शो से हुआ बाहर
Bigg Boss 19 Elimination: रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 में इस हफ्ते कुल 6 कंटेस्टेंट नॉमिनेट थे। इस हफ्ते कौन बिग बॉस से बाहर होगा उसका नाम सामने आ गया है। जानिए इस बारे में।
Bigg Boss 19 Eviction in Weekend ka Vaar: बीते कुछ घंटों से सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा थी कि कंटेस्टेंट फरहाना भट को बिग बॉस हाउस से बेघर कर दिया गया है। लेकिन अब एक ताजा जानकारी के मुताबिक फरहाना नहीं बल्कि आवेज दरबार बिग बॉस हाउस से बेघर हो चुके हैं। बिग बॉस से जुड़ी खबरें साझा करने वाले कई प्लेटफॉर्म ने इस बात की पुष्टि की है कि आवेज बिग बॉस हाउस को अलविदा कह चुके हैं। पब्लिक वोटिंग के आधार पर उन्हें एलिमिनेट किया गया है।
ये कंटेस्टेंट्स हुए थे नॉमिनेट
कुछ दिनों पहले ‘बिग बॉस 19’ में नॉमिनेशन टास्क हुआ था, जिसमें प्रणित मोरे की टीम हार गई थी। फिर उनकी पूरी टीम नॉमिनेट हुई, जिसमें प्रणित मोरे, मृदुल तिवारी, गौरव खन्ना, अवेज दरबार, अशनूर कौर और नीलम गिरी का नाम शामिल था। अब इस वीकेंड का वार में इन्हीं में से कोई एक कंटेस्टेंट जाने वाला है।
ये कंटेस्टेंट हुआ घर से बेघर
पहले खबर आ रही थी कि ‘बिग बॉस 19’ से फरहाना भट्ट बाहर हो गई हैं। हालांकि, अब ‘बिग बॉस’ से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर देने वाले पेज ताजा खबर के मुताबिक, इस हफ्ते शो से अवेज दरबार बाहर होने वाले हैं। दरअसल, पब्लिक वोटिंग के आधार पर उन्हें एलिमिनेट कर दिया गया है।
ये भी पढ़े-
Bigg Boss 19: कैप्टेंसी टास्क में फूटा गौरव खन्ना का गुस्सा, असेंबली रूम में चिल्लाए
बता दें कि इस सीजन में अच्छा परफॉर्म कर रहे खिलाड़ियों को मेकर्स एकदम से बाहर करने की बजाए पहले कुछ दिन के लिए उन्हें सीक्रेट रूम में रखते हैं, जहां से वो सभी का गेम देख सकते हैं। अब देखना यह है कि क्या आवेज को भी यह मौका मिलेगा या नहीं। बता दें कि उनकी गर्लफ्रेंड नगमा को बिग बॉस ने सीधे ही एविक्ट कर दिया था।





