
सोशल मीडिया पर क्यों नहीं Rani Mukerji? एक्ट्रेस ने बता दी वजह
Rani Mukerji On Social Media: बॉलीवुड के कई सितारे सोशल मीडिया पर नहीं हैं. उनमें से एक रानी मुखर्जी भी हैं। रानी ने सोशल मीडिया पर न होने के पीछे की वजह का खुलासा किया है।
Rani Mukerji On Social Media: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को हाल ही में फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ में शानदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला है। अवार्ड मिलने के बाद, जहां बाकी विजेताओं ने अपनी तस्वीरें और अनुभव सोशल मीडिया पर साझा किए हैं, वहीं रानी मुखर्जी किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूद नहीं हैं। एक इवेंट में उन्होंने इसके पीछे की वजह खुद बताई है।
सोशल मीडिया से दूरी की वजह?
आपको बता दें कि इवेंट के दौरान जब रानी से पूछा गया कि क्या वो इंस्टाग्राम पर हैं, तो उन्होंने कहा, ‘[नहीं, मैं सोशल मीडिया पर नहीं हूं.’ इसके पीछे की वजह बताते हुए रानी ने कहा, ‘मेरे पति नहीं चाहते कि उन्हें देखा जाए और मैं अपने फैंस के साथ किसी तरह की परेशानी में नहीं पड़ना चाहती. अगर फैंस मुझसे पूछें कि आपके पति की तस्वीर कहां है, तो मैं ये नहीं कहना चाहती कि वो ‘मिस्टर इंडिया’ हैं.’
जब रानी से पूछा गया कि क्या आप उन लोगों में से हैं जो पैपराजी को फोन करके कहेंगी- ‘आदि और मैं इस रेस्टोरेंट में खाने के लिए जा रहे हैं. रानी के इसके जवाब में कहा- हे भगवान, बिल्कुल नहीं. ये वाकई में बहुत पर्सनल है. मेरा मतलब है कि मैं भी बहुत पर्सनल इंसान हूं.’
बता दें रानी मुखर्जी लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आईं हैं. आखिरी बार वो 2023 में आई फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे में नजर आईं थीं. फैंस को रानी की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है.





